June 17, 2024 7:25 PM

नई दिल्ली में उभरती प्रौद्योगिकी पर अमरीका-भारत पहल की दूसरी वार्षिक बैठक सम्पन्न

अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने आज नई दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ महत्त्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी पर अमरीका-भारत पहल की दूसरी वार्षिक बैठक में हिस्‍सा लिया। बैठक के बाद डॉ. जयशंकर ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई।     डॉक्‍टर जयशंकर ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत-अमरीका सामरिक साझेदारी मजबूती से आगे बढ़ती रहेगी। बैठक में श्री डोभाल और श्री सुलिवन ने भारत और...