September 8, 2024 5:45 PM

बक्सर-दानापुर रेलखंड की डाउन लाइन पर रेल सेवाएं बहाल

    बिहार में आज इस्लामपुर जा रही मगध एक्सप्रेस के डिब्बे अलग होने की घटना के तीन घंटे बाद बक्सर-दानापुर रेलखंड की डाउन लाइन पर रेल सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।     पूर्व-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि नई दिल्ली-इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस दोपहर करीब दो बजकर 25 मिनट पर रघुनाथपुर स्टेशन से गंतव्य के लिए रवाना हुई। बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास आज सुबह करीब 11 बजे इस गाड़ी की दो बोगियों के बीच कपलिंग फेल होने के बाद नौ डिब्बे इंजन से अलग हो गए। हालांकि इस...

September 4, 2024 8:20 PM

तेलंगाना में बारिश से प्रभावित महबूबाबाद जिले में चार स्थानों पर रेल सेवाएं बहाल

        रेलवे अधिकारियों ने आकाशवाणी को बताया कि विजयवाड़ा और हैदराबाद के बीच ट्रेन सेवाएं चार दिनों के बाद फिर से शुरू कर दी गई हैं। रेल पटरियों की मरम्मत का काम पूरा होने के बाद अब इस मार्ग पर रेलगाडियों का परिचालन फिर से शुरू हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि इंतकन्ने और केसमुद्रम के बीच प‍टरियों को ठीक करने का काम चल रहा है और आज रात तक इसके पूरा होने की उम्मीद है। हमारे संवाददाता ने बताया कि अत्‍यधिक बारिश और बाढ़ के कारण पांच स्थानों पर रे‍ल पटरियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं जिससे मु...

June 16, 2024 8:04 AM

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ रेलवे का नाम, सार्वजनिक सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने पर मिला यह सम्मान

  रेलवे का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। रेलवे को यह सम्मान कई स्थानों पर सार्वजनिक सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने पर मिला है। इस वर्ष 26 फरवरी को रेल मंत्रालय के एक कार्यक्रम में दो हजार से अधिक स्थानों पर 40 लाख 19 हजार से अधिक लोग शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रेलवे पुलों पर सड़क के उद्घाटन और रेल स्टेशनों की आधारशिला रखने के किया गया था।