August 14, 2024 11:27 AM
स्वतंत्रता दिवस पर 1037 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा तथा सुधार कार्यों से जुडे 1037 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक के लिए चुना गया है। तेलंगाना पुलिस के हेड कांस्टेबल चादुवु यादैया को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जा रहा है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि 213 कर्मियों का चयन वीरता पदक के लिए किया गया है। विशिष्ट सेवा के लिए 94 राष्ट्रपति पदक दिये जा रहे हैं, जिनमें 75 पुलिस को, 8 अग्निशमन सेवा को, 8 नागरिक सुरक्षा तथा होम गार्ड को और तीन सुधार कार्यों के लिए हैं...