September 14, 2024 8:21 PM

मछुआरों को 16 तारीख की सुबह तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा तटों पर न जाने की सलाह  

      मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, ओडिशा और झारखंड में तेज बारिश और बाढ़ के खतरे की सम्‍भावना व्‍यक्‍त की है। अगले दो दिनों तक छत्तीसगढ़, बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।     मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में तेज बारिश की आशंका व्‍यक्‍त की है। मछुआरों को 16 तारीख की सुबह तक उत्तरी बंगाल की ख...

July 29, 2024 8:59 PM

मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना

  मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में आमतौर पर बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना हैं।   वहीं, कल का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।      

June 17, 2024 7:24 PM

उत्तरी-भारत में अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी की आशंका

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी की आशंका व्‍यक्‍त की है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि उत्तर पश्चिम भारत की ओर से आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से, भीषण गर्मी की स्थिति धीरे-धीरे कम हो जाएगी। जम्मू-कश्मीर, उत्तरी मध्य प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश, राजस्थान, विदर्भ और गांगेय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में भी भीषण गर्मी होने की संभावना है।       दूसरी ओर, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान उप-हिमा...