July 17, 2024 9:17 AM

भारत ने जिनेवा में आई.सी.सी.पी.आर. के तहत मानवाधिकार समिति द्वारा अपनी चौथी आवधिक समीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न की

  भारत ने कल जिनेवा में नागरिक और राजनीतिक अधिकारों पर अंतर्राष्ट्रीय अनुबंध (आई.सी.सी.पी.आर.) के तहत मानवाधिकार समिति द्वारा अपनी चौथी आवधिक समीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है।   भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारत के अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी और भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने किया। इसमें पश्चिम क्षेत्र के सचिव पवन कपूर और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, सामाजिक न्याय और अधिकारिता, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, अल्पसंख्यक मामले, विदेश मंत्रालय, जनजातीय कार्य, गृह मंत्रालय और अटॉर...