July 31, 2024 10:02 AM

आज हैदराबाद के राजभवन में तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे श्री जिष्‍णु देव वर्मा  

  श्री जिष्‍णु देव वर्मा आज शाम हैदराबाद के राजभवन में तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। राज्‍य प्रशासन ने इस प्रयोजन के लिए सभी प्रबंन पूर कर लिए हैं। श्री जिष्‍णु देव वर्मा 2018 से 2023 तक त्रिपुरा के उप-मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं। उन्‍हें कुछ दिन पहले तेलंगाना का नया राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया था। वे श्री सी.पी. राधाकृष्‍णन का स्‍थान लेंगे, जिन्‍हें महाराष्‍ट्र का राज्‍यपाल बनाया गया है।

June 15, 2024 11:33 AM

हैदराबाद: नवनियुक्त वायुसेना अधिकारियों से बोले वायुसेना अध्यक्ष वी.आर. चौधरी- साइबर क्षेत्र में नई प्रौद्योगिकियों को अपनाएं और युद्ध जीतने हेतु विशेषज्ञता का प्रभावी उपयोग करें

वायुसेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी ने आज नवनियुक्त वायु सेना अधिकारियों से साइबर क्षेत्र में नई प्रौद्योगिकियों को अपनाएं और युद्ध जीतने के लिए विशेषज्ञता का प्रभावी ढंग से उपयोग करने को कहा। हैदराबाद में डुंडीगुल के नजदीक वायु सेना अकादमी में संयुक्‍त परेड के बाद वायुसेना प्रमुख ने कहा कि अब युद्ध पारंपरिक तरीके से नहीं लडे जाते बल्कि इनमें साइबर तकनीक की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। वायु सेना प्रमुख ने प्री-कमीशन प्रशिक्षण पूरा करने वाले उड़ान और ग्राउंड ड्यूटी शाखाओं के लगभग 200 फ्ला...