August 19, 2024 1:28 PM

गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक के निधन पर दुख व्यक्त किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को चेन्नई में भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल के निधन पर दुख व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि वह अनुकरणीय नेतृत्व की क्षमता और दक्षता वाले अधिकारी थे तथा भारत की समुद्री सुरक्षा में अमूल्य योगदान के लिए उन्‍हें याद किया जाता रहेगा।

July 27, 2024 12:57 PM

गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व राष्‍ट्रपति और भारत रत्‍न डॉक्‍टर ए पी जे अब्‍दुल कलाम की पुण्‍यतिथ‍ि पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की

  गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व राष्‍ट्रपति और जाने माने वैज्ञानिक भारत रत्‍न से सम्‍मानित डॉक्‍टर ए पी जे अब्‍दुल कलाम की पुण्‍यतिथ‍ि पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री शाह ने कहा कि डॉक्‍टर कलाम का जीवन कठिन परिश्रम और संवेदनशीलता का अनूठा संयोजन था जिसने देश को विशेषकर युवाओं का प्रोत्‍साहित किया। उन्‍होंने कहा कि डॉक्‍टर कलाम ने अपने कार्यों से सबसे को प्ररेणा दी और वे लोगों के राष्‍ट्रपति के नाम से जाने जाते थे। श्री शाह ने कहा कि डॉक्‍टर कलाम कहते थे कि कोई भ...

July 27, 2024 12:24 PM

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्‍थापना दिवस पर बल के कर्मियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि बल का अटल समर्पण और निस्‍वार्थ सेवा सराहनीय है। उन्‍होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवान बहादुरी और प्रतिबद्धता के साथ खडे रहते हैं।   गृहमंत्री अमित शाह ने सीआरपीएफ कर्मियों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि बल ने अपनी स्‍थापना के बाद से ही राष्‍ट्रीय सुरक्षा क...

June 16, 2024 1:20 PM

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए नई दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए नई दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। इसमें वे जम्मू-कश्मीर में हाल  में हुए आतंकी हमलों के मद्देनजर सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला शामिल हैं।  बैठक में खुफिया ब्यूरो के निदेशक, सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे और नामित सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, केंद्रीय सशस्त्र बलों के महानिदेशक, जम्म...

June 16, 2024 8:04 AM

गृहमंत्री अमित शाह उच्च स्तरीय बैठक में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति और अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की करेंगे समीक्षा  

गृहमंत्री अमित शाह आज एक उच्च स्तरीय बैठक में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति और अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।  बैठक में, जम्मू-कश्मीर के उप-राज्‍यपाल मनोज सिन्हा, राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव और सेना, पुलिस तथा जम्मू-कश्मीर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। श्री अमित शाह ने शुक्रवार को भी नई दिल्‍ली में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की थी।