September 14, 2024 5:07 PM
एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी टूर्नामेंट के अंतिम पूल मैच में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा है
चीन के उलूनब्यूर में एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी टूर्नामेंट के पांचवें और अंतिम पूल मैच में आज मौजूदा चैंपियन भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा है। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत ने दो गोल किए जबकि पाकिस्तान की ओर से नदीम अहमद ने एक मात्र गोल किया। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। दूसरी ओर पाकिस्तान ने पहला मुकाबला गंवाया है। चार बार का चैंपियन भारत इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहले ही पहुंच चुका है। भारतीय टीम अब तक अजेय रही ह...