July 13, 2024 1:58 PM

विधानसभा उपचुनाव: हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों के नतीजे घोषित, कांग्रेस ने 2 और बीजेपी ने जीती एक सीट

हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ में हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव नतीजों में देहरा से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर और नालागढ़ से हरदीप सिंह बाबा विजयी हुए हैं, जबकि हमीरपुर से बीजेपी के आशीष शर्मा ने जीत हासिल की है।  

July 9, 2024 8:08 PM

हिमाचल प्रदेश के देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान कल

  हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों-देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ में उपचुनाव के लिए कल मतदान होगा। राज्य निर्वाचन विभाग ने मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किये गये हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा और वोटों की गिनती इसी महीने की 13 तारीख को होगी।

July 6, 2024 10:15 AM

मौसम विभाग ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में आज तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में आज तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। इसके अलावा उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कल तक बहुत तेज वर्षा की आशंका है।

June 21, 2024 4:25 PM

किन्नौर: जनजातीय विकास मंत्री ने पुलिस लाईन में 02 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित एन.जी.ओ मैस का लोकार्पण किया

बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री ने किन्नौर जिला के रिकांग पिओ स्थित पुलिस लाईन में 02 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित एन.जी.ओ मैस का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने 07 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले प्रशासन ब्लॉक तथा मिनी स्टेडियम रिकांग पिओ में 01 करोड़ 60 लाख रुपये की राशि से बनने वाली पार्किंग तथा सुलभ शौचालय का शिलान्यास किया। राजस्व मंत्री ने इससे पूर्व जिला के रिकांग पिओ में 05 करोड़ 65 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले जिला पंचायत संसाधन केंद्र का शिलान्यास किय...

June 11, 2024 2:23 PM

गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों अन्‍य राज्‍यों से बड़ी संख्या में पर्यटक गर्मी से राहत पाने के लिए पहुंच रहे हैं। राजधानी शिमला समेत अन्य पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शिमला, कुफरी, चैल, नारकंडा, कसौली, किन्नौर, कांगड़ा, डलहौजी, कुल्लू और मनाली के सभी बड़े होटलों में 90 प्रतिशत तक पर्यटक ठहरे हुए हैं। वहीं राज्य के होटल 80 प्रतिशत तक पहले से ही बुक हैं। मनाली में प्रतिदिन तीन हजार से अधिक पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। वहीं, एक जून से 10 जून के बीच शिमला में करीब 53 हजार से 70 हजार ...