August 30, 2024 5:19 PM

ऐतिहासिक पवित्र छड़ी यात्रा 4 सितंबर को सांय 4 बजे होगी आरंभ-अरुण शर्मा एसडीएम चंबा

ऐतिहासिक पवित्र छड़ी यात्रा 4 सितंबर दिन बुधवार को सांय 4:00 बजे चंबा से डल मणिमहेश के लिए रवाना होगी। यह जानकारी एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने श्री दशनामी अखाड़ा चंबा की पवित्र छड़ी यात्रा से संबंधित विभिन्न प्रबंधो के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए पर्याप्त मात्रा में सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे, इसके अलावा यात्रा के विभिन्न पड़ावों में आवास, पेयजल, स्वच्छता तथा विद्युत से संबंधित उच्च स्तरीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में लोक निर्...

August 30, 2024 5:13 PM

हिमाचल प्रदेश में 1 से 30 सितम्बर तक पोषण माह का किया जाएगा आयोजन: मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल

धनीराम शांडिल सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने आज यहां 7 वें राष्ट्रीय पोषण माह का प्री-लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि 1 से 30 सितम्बर, 2024 तक प्रदेश भर में चलने वाले इस अभियान के तहत प्रदेश के भविष्य को स्वस्थ और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य और पोषण संबंधी मानकों में सुधार लाने के लिए कई कदम उठाए हैं। पोषण अभियान के अन्तर्गत छः वर्ष की आयु वर्ग...

August 30, 2024 5:09 PM

ऊना जिले में जीपीएस प्रणाली के माध्यम से होगी पशुधन की गणना, पहली सितम्बर से आरंभ होगा कार्य

उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ऊना जिले में पहली सितम्बर से जीपीएस प्रणाली के माध्यम से पशुधन गणना का कार्य आरंभ किया जाएगा। इस गणना का मुख्य उद्देश्य जिले में पशुधन आबादी की सटीक जानकारी एकत्रित करना है, जो कि पशुधन विकास से संबंधित नीतियों और योजनाओं की कार्य योजना बनाने और उन्हें सफलतापूर्वक लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उपायुक्त पशुपालन विभाग द्वारा 21वीं पशुधन गणना 2024 के तहत विभागीय अधिकारियों के लिए ऊना में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम क...

August 30, 2024 5:07 PM

हिमाचल प्रदेश: ड्रोन से निगरानी के मुद्दे पर सुक्खू और जयराम ठाकुर के बीच तीखी नोंक-झोंक, हंगामा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के घर की ड्रोन से निगरानी का मामला शुक्रवार को सदन में जोरशोर से गुंजा और सदन में भारी हंगामा हुआ। इस मामले पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आमने-सामने आ गए। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विधानसभा में प्वाइंट ऑफ आर्डर के माध्यम से मामला उठाते हुए कहा कि उनके आवास की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह चार बार उनके घर पर ड्रोन घूमता रहा और दरवाजे तथा खिड़कि...

August 30, 2024 5:05 PM

उचित मूल्य की दुकान से राशन प्राप्त करने में असमर्थ बुजुर्गों की सूची बनाएं प्रधान: एसडीएम मनीश चौधरी

एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने कहा कि सरकारी उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से सस्ता राशन प्राप्त करने में असमर्थ बुजुर्ग एवं अन्य जरूरतमंद लोगों की पंचायत प्रधान जल्द सूची बनाएं। साथ ही कहा कि इस संबंध में सरकार द्वारा कोई भी स्थाई निर्णय लेने तक पंचायत बुजुर्ग एवं चलने फिरने में असमर्थ लोगों की पहचान कर उचित मूल्य की दुकान से सहायक के माध्यम से राशन घर तक पहुंचाने की दिशा में भी कार्य करें। एसडीएम आज बी.डी.ओ. कार्यालय परिसर चौंतड़ा में पंचायत प्रधानों के साथ आयोजित बैठक के दौरान बोल रहे थे...

August 30, 2024 5:01 PM

देवभूमि कुल्लू जिला में 4 सितंबर को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा बीस भादो का त्यौहार पवित्र स्नान

देवभूमि जिला कुल्लू, मंडी व् कांगड़ा के मध्य पर्वत श्रृंखला पर स्थित पवित्र झील डायनासोर में 20 भादो का शाही स्नान पर पर्वत प्रतिबंध रहेगा। लगघाटी, चौहार घाटी, बरोट व छोटा भंगाल के देवी देवताओं ने यह प्रतिबंध लगाया है। डायनासोर झील समुद्र तल से 12,000 फीट की अधिक ऊंचाई पर स्थित करीब डेढ़ किलोमीटर के दायरे में फैली पवित्र झील है। जहां प्राचीन काल में देवी देवताओं के पवित्र शाही स्नान होता है। कुल्लू जिला में बीस भादो के दिन स्नान का बहुत महत्त्व है तथा इस दिन लोग विभिन्न नदियों के संगमो, सरोवरों व्...

August 30, 2024 4:55 PM

अनुसूचित जाति व जनजाति विकास निगम देगा पढ़ाई के लिए ब्याज मुक्त व सस्ती दरों में लोन

हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के जिला प्रबंधक सौरभ शर्मा ने जानकारी दी कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से सम्बन्धित विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा ब्याज मुक्त और सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि निगम की ‘शिक्षा ऋण योजना’ के अंतर्गत अनुसूचित जाति व जनजाति से संबंधित युवाओं को 10वीं अथवा बारहवीं पास करने के बाद तकनीकी विषयों और व्यवसायों में पढ़ाई करने हेतु अधिकतम 75 हजार रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाया जात...

August 30, 2024 4:54 PM

NH-05 निगुलसरी स्लाइडिंग पॉइंट सभी प्रकार के वाहनों के लिए बहाल हुआ

आखिर तीसरे दिन NH-05 निगुलसरी स्लाइडिंग पॉइंट सभी प्रकार के वाहनों के लिए बहाल हुआ वहीं पिछले तीन दिनों से कई लोग वाहन समेत अवरुद्ध मार्ग पर फसे हुए थे। हालांकि वीरवार शाम को सड़क बहाल कर दिया गया था लेकिन रात होने व पत्थर गिरने से वाहनों की आवाजाही नही हो सकी। शुक्रवार सुबह एनएच प्राधिकरण की मशीन ने रात में गिरे पत्थरों को हटा कर सभी वाहनों के लिए मार्ग बहाल कर दिया गया। मार्ग बहाल होते ही मटर सीजन को लेकर परेशान किसानों को बड़ी राहत मिली है। पिछले दो दिनों से कई मटर की गाड़ियां अवरुद्ध मार्ग में ...

August 30, 2024 4:52 PM

संतो ने दिया भेदभाव/जाति प्रथा से उठ कर राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश

विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना के षष्टिपूर्ति वर्ष यानि 60वां स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला में हमीरपुर प्रखण्ड का कार्यक्रम स्थानीय श्री सत्यनारायण मंदिर में आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत प्राचार्य हरी चंद शर्मा ने की। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद मार्ग दर्शक मण्डल के संत श्री सर्वेश्वरा नन्द सरस्वती महाराज, महंत श्री श्री 1008 राकेशदास जी महात्यागी ने भी अपना आशीर्वचन दिया । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिन्दू परिषद हिमाचल प्रांत के सह प्रांत मंत्री पंकज भारतीय न...

August 30, 2024 4:47 PM

रास्तों को संवार कर दाडगी स्कूल के स्वयंसेवियों ने दिया स्वच्छता का संदेश’

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाडगी में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने एक दिवसीय शिविर के दौरान विद्यालय परिसर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी धर्म प्रकाश वर्मा ने बताया कि स्वच्छता को अपने जीवन में आदत की तरह अपना कर स्वस्थ जीवन विकसित करना इस गतिविधि का मूल उद्देश्य है। उनके निर्देशन में विभिन्न कार्यक्रम के क्रम में आज विद्यालय के स्वयंसेवियों ने पुष्प वाटिका में लगे दाडनी , हरड़, बहेड़ा ,आंवला ,तुलसी, लुकाट आदि पौधों की निराई-...