September 2, 2024 4:41 PM

पेरिस में आयोजित पैरालंपिक खेलों में ऊना जिले के अंब क्षेत्र के निषाद कुमार ने एक बार फिर देश का मान बढ़ाया

पेरिस में आयोजित पैरालंपिक खेलों में ऊना जिले के अंब क्षेत्र के निषाद कुमार ने एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है। ऊंची कूद (टी-47) स्पर्धा में रजत पदक जीतकर उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करवा लिया है। बता दें, साल 2021 में टोक्यो पैरालंपिक में भी इसी स्पर्धा में निषाद कुमार ने रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया था। लगातार दो पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने की उनकी असाधारण उपलब्धि पर प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में खुशी की लहर है।   25 वर्षीय निषाद कुमार ऊना जिले की ...

September 2, 2024 4:36 PM

मंडी जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की प्रारूप सूचियां तैयार

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला मंडी की सभी 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 26-करसोग(अजा), 27-सुंदरनगर, 28-नाचन(अजा), 29-सिराज, 30-द्रंग, 31-जोगिन्द्रनगर, 32-धर्मपुर, 33-मंडी, 34-बल्ह(अजा) और 35-सरकाघाट की मतदान केन्द्रों की प्रारूप सूचियां (ड्राफ्ट लिस्ट) लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की घारा 25 के प्रावधानों के अनुसार तैयार कर दी गई हैं। यह सूचियां जनसाधारण के निःशुल्क निरीक्षण के लिए 2 सितम्बर से लेकर 8 सितम्बर तक  उपायुक्त...

September 2, 2024 4:34 PM

आरसेटी हमीरपुर द्वारा नादौन उपमंडल के गांव सरेड़ी में आयोजित किया गया प्रशिक्षण शिविर

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा नादौन उपमंडल के गांव सरेड़ी में आयोजित किया गया प्रशिक्षण शिविर सोमवार को संपन्न हो गया। इस शिविर के दौरान गांव की लगभग 32 महिलाओं ने वस्त्र, आभूषण और अन्य उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।  सोमवार को मट्टनसिद्ध स्थित आरसेटी हमीरपुर के परिसर में आयोजित समापन समारोह में इन प्रतिभागी महिलाओं का मूल्यांकन किया गया तथा उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समापन समारोह में मुख्य जिला अग्रणी प्रबंधक टशी नमग्याल ने मुख्य अतिथि के रूप ...

September 2, 2024 4:29 PM

उपायुक्त कुल्लू ने हरी झंडी देकर किया पोषण रैली को रवाना; 1 से 30 सितम्बर तक मनाया जाएगा पोषण माह 

महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में जिला कुल्लू में 7वें राष्ट्रीय पोषण माह का  सोमवार से शुभारंभ हुआ। उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश ने जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली गई पोषण आहार जागरूकता रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया व कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जागरूकता रैली उपायुक्त कार्यालय मार्ग से होते हुए प्रदर्शनी मैदान तक निकाली गई।      उपायुक्त कुल्लू ने बताया कि एक माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनीमिया, बृद्धि निगरानी, पूरक आहार, पोषण...

September 2, 2024 4:27 PM

डायनों का पर्व डगैली  क्योंथल क्षेत्र में परंपरा के अनुसार मनाया गया

डायनों का पर्व डगैली  क्योंथल क्षेत्र में बीती रात परंपरा के अनुसार मनाया गया । बता दें कि  प्रदेश में मनाए जाने वाले तीज त्यौहारों की श्रृखंला में सबसे विचित्र पर्व है  डगैली  । जोकि हर वर्ष रक्षा बंधन पर्व के एक माह उपरांत  भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी व अमावस्या को मनाया जाता है । इस पर्व को  विशेषकर जिला शिमला, सिरमौर और  सोलन में प्राचीन परंपरा के अनुरूप  मनाया जाता है। कुछ क्षेत्रों में इसे कृष्ण जन्माष्टमी को भी मनाया जाता है । इस वर्ष यह   पर्व 02 व 03 सितंबर को  क्योंथल क्षेत्र...

September 2, 2024 4:22 PM

विधान सभा मॉनसून सत्र का पांचवा दिन, विपक्ष ने अध्यक्ष के खिलाफ दिया सचिव को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस, इस्तीफे की मांग

  हिमाचल प्रदेश विधान सभा मॉनसून सत्र के पांचवें दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने विधान सभा सचिव को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है और विधान सभा अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग की है। शुक्रवार को विधान सभा सदन में विपक्ष के विधायक इन्द्र दत्त लखनपाल ने स्पीकर के एक बयां को लेकर आपत्ति जाहिर की थी और सदन में स्पीकर को अपने बयां पर खेद प्रकट करने की मांग की थी जिसको लेकर काफी हंगामा सदन में हुआ था।   इसी मुद्दे को लेकर आज विधान सभा सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने स...

September 2, 2024 3:54 PM

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निषाद कुमार को पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर बधाई दी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पेरिस में आयोजित हो रहे पैरालंपिक खेलों में जिला ऊना से सम्बन्धित निषाद कुमार को ऊंची कूद में रजत पदक जीतने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों के लिए यह गर्व की बात है कि प्रदेश के युवा ने इस खेल में अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पदक जीता है। उन्होंने कहा कि यह निषाद कुमार के कड़े परिश्रम, समर्पण और खेल के प्रति प्रतिबद्धता का सुखद परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि निषाद कुमार की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को ...

September 2, 2024 3:49 PM

आईजीएमसी के आरकेएस कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, रेगुलर पे स्केल की कर रहे मांग

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में रोगी कल्याण समिति के 55 कर्मचारी आज से पूरे दिन की हड़ताल पर हैं। नियमित पे स्केल की मांग पूरी न होने के कारण इन कर्मचारियों में रोष हैं। हड़ताल के चलते अस्पताल पहुंच रहे सैंकड़ों मरीजों को परेशानियों का सामना करना पडा है। आज भी सुबह से आईजीएमसी में पर्ची काउंटर पर लाइने लगी हैं।  मरीजों को पर्ची और कैश काउंटर पर घंटों कतारों में खड़ा रह कर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।       रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष अरविंद पाल ने बताया कि जब तक सरकार द्वारा उनक...

August 30, 2024 5:21 PM

क्षेत्रीय अस्पताल में लगेंगे ऑप्टिकल फाइबर तकनीक से निर्मित सीसीटीवी कैमरे

क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में रोगी कल्याण समिति के माध्यम से वितीय वर्ष 2023-24 में विविध स्वास्थ्य सेवाओं पर लगभग एक करोड़ 56 रुपये खर्च हुए हैं। यह जानकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शुक्रवार को क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के सभागार में रोगी कल्याण समिति की गवर्निंग बॉडी के वार्षिक कार्यों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।     उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल में रोगियों की बेहतर सुरक्षा के लिए ऑप्टिकल फाइबर तकनीक से निर्मित दस अतिरिक्त सीसीटीवी स्थापित किए जाएंगे इसके साथ ही अस्पत...

August 30, 2024 5:19 PM

कानूनी सहायता और सलाह प्रदान करने के लिए टोल-फ्री  15100  नंबर शुरू; घर बैठे ले सकते हैं कानूनी सलाह

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने नागरिकों को कानूनी सहायता और सलाह प्रदान करने के उद्देश्य से टोल-फ्री नम्बर 15100 शुरू किया है। यह उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन है जो कानूनी जानकारी, सहायता या मार्गदर्शन महसूस करते हैं। इस नम्बर पर कॉल करके जो किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या का सामना कर रहे हैं, घर बैठे कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विवेक कायस्थ ने बताया कि टोल-फ्री नम्बर डायल कर समाज के कमजोर, वंचित और असहाय वर्ग के जर...