September 4, 2024 6:20 PM

भरेड़ी में वन विभाग की लकड़ी और घास की नीलामी 10 सितंबर को होगी

वन रेंज अघार के अंतर्गत विभिन्न जंगलों की घास और टीका छत्तर कलां, टिक्करी घुरालां और लडेहरा में पड़ी लगभग 53 क्विंटल आम की बालन लकड़ी की नीलामी 10 सितंबर को सुबह 11 बजे भरेड़ी स्थित वन विभाग के विश्राम गृह परिसर में होगी।  वन मंडल हमीरपुर के वन उप अरण्यपाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह नीलामी प्रक्रिया एसीएफ हमीरपुर की अध्यक्षता में पूर्ण की जाएगी। नीलामी के नियमों एवं शर्तोंं के संबंध में वन रेंज कार्यालय अघार में संपर्क किया जा सकता है।

September 4, 2024 6:19 PM

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए छोटे उद्यमी और कृषकों का सहयोग करें बैंक: अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल

छोटे व्यवसायी, उद्यमी, स्वयं सहायता समूह और कृषकों की आर्थिक जरूरतों को सहानुभूमिपूर्वक समझते हुए उनकी सहायता करने के लिए जिले के सभी बैंक और उनके कर्मचारी कार्य करें। बुधवार को डीआरडीए के सभागार में जिला काँगड़ा के बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि गांव देहात में स्वरोजगार, कृषि, पशुपालन और छोटे उद्यमों के माध्यम से लोगों को कमाई के साधन उपलब्ध हों, इसके लिए सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं चलाई गई ह...

September 4, 2024 4:02 PM

कुल्लू जिला में इन दिनों सेब सीजन अपने पूरे यौवन पर

कुल्लू जिला में इन दिनों सेब सीजन अपने पूरे यौवन पर है तथा घाटी के किसान बागवान अपनी फसल को स्थानीय मंडियों व् बाहर के प्रदेशो को भेजने में व्यस्त है। सेब जिला की आर्थिकी का मुख्य साधन है और किसान-बागवानों का साल भर खर्चा इसी से चलता है । इस बार फसल कम हुई है तथा बागवानों को उम्मीद थी कि रेट अच्छा मिलेगा परन्तु यह उम्मीद से कम ही मिल रहा है जिसके चलते किसान-बागवान थोड़े निराश है।  दाम कम मिलने का कारण सेब के साइज़ का छोटा रह जाना भी है क्योंकि समय पर बारिश नहीं हुई जिसका खामियाजा बागवानों को अब भु...

September 4, 2024 3:56 PM

हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानियां ने देश  व प्रदेश के सभी शिक्षकों को शिक्षा दिवस की बधाई दी

हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानियां ने देश  व प्रदेश के सभी शिक्षकों को शिक्षा दिवस की बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में पठानियां ने कहा कि यह दिन भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति भारत रत्न प्रख्यात विद्वान भारतीय संस्कृति  के संवाहक और महान दार्शनिक डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन को समर्पित है। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक हमारे जीवन का स्तम्भ तथा मार्गदर्शक होते हैं। वह अपना समय देकर हमारे जीवन को संवारते हैं तथा आगे बढ़ाते हैं। शिक्षक हमें न सिर्फ शिक्षा देते हैं बल्कि हमें अच्छा...

September 4, 2024 3:42 PM

स्वच्छ भारत मिशन: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के दौरान जिला हमीरपुर में व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत इस वर्ष भी 14 सितंबर से एक अक्तूबर तक आयोजित किए जाने वाले ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के दौरान जिला हमीरपुर में भी व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बुधवार को यहां डीआरडीए के हॉल में ग्रामीण विकास विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके इस पखवाड़े के लिए विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा तय की।  उन्होंने बताया कि इस वर्ष उक्त पखवाड़े के लिए ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ का विषय दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे स्वभाव और संस्कार में ह...

September 4, 2024 3:41 PM

उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले को प्लास्टिक कचरा मुक्त बनाने के उद्देश्य से ‘उज्ज्वल ऊना’ मुहिम का शुभारंभ किया

उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले को प्लास्टिक कचरा मुक्त बनाने के उद्देश्य से ‘उज्ज्वल ऊना’ मुहिम का शुभारंभ किया। बुधवार को डीआरडीए सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में इस पहल को औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया। इस मुहिम के अंतर्गत प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन के लिए चार स्तरीय निस्तारण प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस प्रक्रिया के तहत प्रत्येक पंचायत में घरों से कचरा एकत्रित कर उसे ग्राम पंचायत स्तर पर बने सेग्रीगेशन यूनिट में लाया जाएगा और उसका उचित निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद, कई पंचायतों के कचरे को क्लस्ट...

September 4, 2024 3:31 PM

भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश तथा ‘संकल्प रंगमंडल’ शिमला के संयुक्त तत्वावधान में हमीरपुर के गौतम कालेज में प्रसिद्ध क्रोएशियाई नाटक ‘द डॉल’ का मंचन किया जाएगा

भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश तथा ‘संकल्प रंगमंडल’ शिमला के संयुक्त तत्वावधान में 11 और 12 सितंबर को हमीरपुर के गौतम कालेज में प्रसिद्ध क्रोएशियाई नाटक ‘द डॉल’ का मंचन किया जाएगा।  नाटक का पहला शो 11 सितंबर को सायं 5ः30 बजे और दूसरा शो 12 सितंबर को प्रातः 11ः30 बजे होगा। इस नाटक का मूल आलेख अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त क्रोएशियाई नाटककार मीरो गावरान ने लिखा है। जयपुर और मुंबई के प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने इसका हिंदुस्तानी नाट्य रूपांतरण किया है। &...

September 4, 2024 3:28 PM

उपायुक्त जतिन लाल ने पंचायती राज संस्थानों के सभी प्रतिनिधियों से ऊना जिले में विकास को नए आयाम देने के लिए तत्परता से काम करने का आह्वान किया

उपायुक्त जतिन लाल ने पंचायती राज संस्थानों के सभी प्रतिनिधियों से ऊना जिले में विकास को नए आयाम देने के लिए तत्परता से काम करने का आह्वान किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के लिए सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी होना अत्यावश्यक है, ताकि वे अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिला सकें। यह बातें उन्होंने मंगलवार को जिला परिषद के सभागार में आयोजित रिफ्रेशर ट्रेनिंग कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के दौरान कहीं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 सितंबर तक चलेगा, जिसमें जिले...

September 2, 2024 4:45 PM

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2024 में सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन अंब कॉलेज के सभागार में आरंभ

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2024 में सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन अंब कॉलेज के सभागार में आरंभ हो गए हैं। पहले दिन स्थानीय कलाकारों ने ऑडिशन में भाग लिया और सुरीले साजों पर अपनी स्वर लहरियां बिखेरीं। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ऑडिशन 2 से 4 सितंबर तक अंब कॉलेज के सभागार में लिए जाएंगे। नामी कलाकारों के अलावा बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों व पुरस्कार विजेताओं को ऑडिशन से छूट रहेगी। इसके अलावा अन्य सभी को महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए ऑडिशन में भाग लेना होगा। ऑडिशन में...

September 2, 2024 4:45 PM

राधाष्टमी के पवित्र स्नान को लेकर दशनाम जूना अखाड़ा चंबा से पवित्र मणिमहेश छड़ी यात्रा इस वर्ष 4 सितम्बर को धूमधाम के साथ निकलेगी

सदियों पुरानी परम्परा को निभाते हुए राधाष्टमी के पवित्र स्नान को लेकर दशनाम जूना अखाड़ा चंबा से पवित्र मणिमहेश छड़ी यात्रा इस वर्ष 4 सितम्बर को धूमधाम के साथ निकलेगी। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों सहित अखाड़ा से जुड़े साधु समाज के लोग शिरक्त करेंगे। रास्ते में विभिन्न पड़ाव डालते हुए यह छड़ी यात्रा 10 सितम्बर को पवित्र डल झील में पहुंचेगी तथा 11 सितम्बर को राधाष्टमी के पावन मौके पर झील में स्नान किया जाएगा। इस संबंध में आज दशनाम जूना अखाड़ा में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान महंत यतेंद्र गिरी ने कह...