September 9, 2024 6:06 PM

शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों का उपयोग व विक्री वर्जित – मुकेश रेपसवाल

भारतीय तंबाकू नियंत्रण कानून -2003 के अनुसार 18 बर्ष से कम आयु के व्यक्ति को तंबाकू उत्पाद बेचना, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना, तंबाकू उत्पादों का प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से विज्ञापन करना तथा शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों का सेवन करना तथा विक्री करना कानून अपराध है। यह जानकारी उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने जिला चंबा में तंबाकू से संबंधित मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

September 9, 2024 6:04 PM

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग शिमला के सौजन्य से नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु का अंतर्राष्ट्रीय दिवस डीडीयू अस्पताल के प्रांगण में मनाया गया

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला शिमला के सौजन्य से सोमवार को नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु का अंतर्राष्ट्रीय दिवस डीडीयू अस्पताल के प्रांगण में मनाया गया । जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला डॉ0 राकेश प्रताप ने की । इस मौके  पर मौजूद  लोगों तथा स्टाफ सदस्यों  को स्वच्छ वायु के महत्त्व के  बारे में  विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि  स्वच्छ हवा स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था ,उत्पादकता तथा पर्यावरण के लिए बहुत जरूरी ह...

September 9, 2024 6:00 PM

हिमाचल प्रदेश में हिंदी भाषा के उन्नयन के लिए भाषा एवं संस्कृति विभाग विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मना रहा हिंदी पखवाड़ा

14 सितम्बर पूरे देश भर में हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। भाषा एवं संस्कृति विभाग प्रदेश में हिंदी भाषा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से वर्ष भर अनेक हिन्दी भाषी गतिविधियों का आयोजन करवाता है। हिमाचल प्रदेश में हिंदी भाषा के उन्नयन के लिए भाषा एवं संस्कृति विभाग विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हिंदी पखवाड़ा मना रहा है। इसी श्रृंखला में आज गेयटी थियेटर शिमला में राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के लगभग 50 साहित्यकारों ने भाग लिया। इस अवसर पर ओम प्रकाश शर्मा साहित्यक...

September 9, 2024 5:55 PM

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य  सचेतक  केवल सिंह पठानिया 12 सितंबर से चंबा प्रवास पर रहेंगे

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य  सचेतक  केवल सिंह पठानिया  12  सितंबर   से चंबा प्रवास पर रहेंगे। उप मुख्य  सचेतक के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि  केवल सिंह पठानिया  12  सितंबर  को  सांय खज्जियार  पहुंचेंगे तथा उनका रात्रि ठहराव  खज्जियार  में रहेगा। वह 13  सितंबर  को  सुबह 10 बजे खज्जियार से  छतराड़ी  के लिए रवाना होंगे तथा  लोक निर्माण विश्रामगृह में लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे । उनका रात्रि ठहराव  भी छतराड़ी  में रहेगा । केवल सिंह पठ...

September 9, 2024 4:08 PM

सिरमौर: नाहन में एचआईवी और एड्स की रोकथाम हेतु आमजन में जागरूकता लाने के उद्देश्य से 10 सितंबर 2024 को एक मैराथन का आयोजन होगा

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचआईवी और एड्स की रोकथाम हेतु आमजन में जागरूकता लाने के उद्देश्य से मंगलवार 10 सितंबर 2024 को एक मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस मैराथन में सिरमौर जिला के 15 रेड रिबन क्लब के सदस्यों के अलावा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन और अन्य संस्थानों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डा. अजय पाठक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 3 किलोमीटर की यह ‘‘रन रेड’’ मैराथन मंगलवार सुबह 10 बजे नाहन चौगान से प्रारम्भ होकर नया बाजार, शमशेर...

September 4, 2024 6:43 PM

ग्रामीण स्वयं रोजगार प्रशिक्षण संस्थान बालू में एचआईवी-एड्स  से सम्बन्धित जागरूकता शिविर आयोजित

स्वास्थ्य विभाग के   सौजन्य से भारतीय स्टेट बैंक के ग्रामीण स्वयं रोजगार प्रशिक्षण संस्थान बालू में  प्रशिक्षणार्थियों  को एचआईवी-एड्स  से सम्बन्धित जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।     शिविर में जिला एड्स  नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पुरी ने  बताया कि एचआईवी एड्स एक लाइलाज बीमारी है तथा इसका बचाव एकमात्र जागरूकता ही है। उन्होंने कहा कि बचाव इलाज से बेहतर होता है I  उन्होंने  इस बीमारी के  फैलने के कारणों   और  इससे बचाव के बारे सभी प्रशिक्षणार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी से अगवत करवाया...

September 4, 2024 6:41 PM

30 सितम्बर तक होगा धर्मशाला नगर निगम में परिवार रजिस्टर सर्वेक्षण

परिवार रजिस्टर डाटा बेस तैयार करने के लिए धर्मशाला नगर निगम में परिवार रजिस्टर सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। धर्मशाला नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल ने आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से लोगों से अपील करते हुए कहा कि सर्वेक्षण के लिए गठित टीम का सहयोग कर अपने परिवार को रजिस्टर करवाएं तथा जल्द से जल्द परिवार के रजिस्ट्रेशन के लिए अपने वार्ड पार्षद से सम्पर्क करें।     उन्होंने बताया कि धर्मशाला नगर निगम के वार्ड 1 से 17 में परिवार रजिस्टर सर्वेक्षण का कार्य 15 फरवरी, 2024 से आरम्भ कर दिया गया ह...

September 4, 2024 6:40 PM

गगल हवाई अड्डे के विस्थापितों को पर्याप्त मुआवजा सुनिश्चित करेगी हिमाचल सरकार

हिमाचल सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण करते समय लोगों को पर्याप्त मुआवजा मिले क्योंकि यह कांगड़ा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक है। ये बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने आज विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान सुधीर शर्मा और केवल पठानिया के संयुक्त सवाल के जवाब में कही।     मुख्यमंत्री ने कहा कि गग्गल हवाई अड्डे का विस्तार करना सबसे आसान था, इसलिए सरकार इस पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि मंडी के बल्ह में भी हवाई अड्डा ...

September 4, 2024 6:32 PM

पंचायतों में महिला मंडलों को दी जाएगी पौधरोपण और उसका सर्वाइवल रेट बढ़ाने की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि पंचायतों में पौधरोपण करने और उसके सर्वाइवल रेट बढ़ाने के लिए सरकार महिला मंडलों का सहयोग लेगी। इस काम के लिए उन्हें पैसे भी दिए जाएंगे। सर्वाइवल रेट बढ़ाने के लिए उन्हें अलग से पैसे मिलेंगे, जिससे उनकी आय भी होगी। वे बुधवार को विधानसभा में विधायक रणधीर शर्मा के सवाल का जवाब दे रहे थे।      मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पौधरोपण के बाद पौधों का सर्वाइवल रेट 50 से 60 प्रतिशत है। इसे बढ़ाने के लिए सरकार पौधारोपण कार्य में परिवर्तन करने पर विचार कर रही...

September 4, 2024 6:24 PM

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने  में रखी जाए प्राथमिकता—अमित  मैहरा

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित  मैहरा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के  जिले में रिक्त सभी पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए।  वह आज जिला स्तरीय  अनुश्रवण एवं संवीक्षा समिति (डीएलएमआरसी) बैठक की  अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने आंगनबाड़ी  केंद्रों से संबंधित विभिन्न विषयों पर समीक्षा करते हुए  जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के  ज़िला में रिक्त सभी पदों को  भरने के लिए जल्द प्रक्रिया शुरू करने को निर्देशित कि...