September 14, 2024 5:40 PM

हमीरपुर के तीन न्यायिक परिसरों हमीरपुर, नादौन और बड़सर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई

अदालतों में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए शनिवार को जिला हमीरपुर के तीन न्यायिक परिसरों हमीरपुर, नादौन और बड़सर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई ‌‌। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1774 केसों का निपटारा किया गया। इन केसों में 2.53 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वसूली गई। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव असलम बेग ने बताया कि लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत एक बहुत ही अच्छा माध्यम है। समय-समय पर राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाती है। लोगों को इनका लाभ उठाना चाहिए।

September 14, 2024 4:09 PM

नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया

नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉ. लाल सिंह, उप निदेशक, नेहरू युवा केंद्र, कुल्लू ने की। इस बैठक में ज़िला कुल्लू के विभिन्न युवा मण्डलों, गैर-राजनीतिक संस्थाओं और शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।       बैठक का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सेवा और अनुभव से सीखने के अवसर प्रदान करने के लिए चर्चा करना था। बैठक में चर्चा का मुख्य केंद्र भारत सरकार के युवा कार्यक्रम विभाग एवं खेल मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए ‘मेरा युवा भारत...

September 14, 2024 4:08 PM

शिमला मस्जिद विवाद को लेकर हिन्दु संगठनों के हिमाचल बंद के आह्वान का असर नालागढ में देखने को मिला

शिमला मस्जिद विवाद को लेकर हिन्दु संगठनों के हिमाचल बंद के आह्वान का असर नालागढ में देखने को मिला । नालागढ बाजार आज दो घंटो तक बंद रहा व्यापारियों ने हिन्दु संघठनों का समर्थन करते हुए शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बनी अवैध मस्जिद को हटाने की मांग सरकार से की है। वहीं दूसरी और जिला मुख्यालय सोलन सहित जिला के अन्य शहरों में हिमाचल बंद बेअसर दिखाई दिया सोलन में अन्य दिनों की तरह ही दुकानें खुली रहीं इसके अलावा धर्मपुर, कंडाघाट सहित सभी जिला के शहरों में दुकानें यथावत खुली रही।   हमारें सं...

September 14, 2024 4:06 PM

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव शर्मा ने अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सत्य की जीत है

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव शर्मा ने अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सत्य की जीत है। व खुशी की बात है कि आम आदमी पार्टी के मुख्या एंव दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जमानत पर बाहर आये है। राजीव शर्मा ने यह बात सोलन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं । हमारें संवाददाता से बात करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव शर्मा ने बताया कि खुशी की बात है कि अरविंद केजरीवाल को जमानत मिली है। यह सत्य की जीत हुई है। उन्होंने ...

September 14, 2024 4:02 PM

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जिला कार्यान्वयन समिति की बैठक अतिरिक्त उपायुक्त एवं समिति के अध्यक्ष रोहित राठौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जिला कार्यान्वयन समिति की बैठक अतिरिक्त उपायुक्त एवं समिति के अध्यक्ष रोहित राठौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि जिला कार्यान्वयन समिति की प्रथम बैठक में 521 अभ्यर्थियों तथा द्वितीय बैठक में 8,850 अभ्यर्थियों के आवेदनों को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की गई थी। अब तक जिला कार्यान्वयन समिति की ओर से स्टेज-2 के अनुमोदन के उपरान्त 9,132 अभ्यर्थियों के नाम स्टेज-3 की सिफारिश के लिए भेजे गए हैं। इनमें जिला मण्डी के 4,466 अभ्यर्थियों के नाम स्टेज-3 द्...

September 14, 2024 4:01 PM

कुपोषण से बचने के लिए पौष्टिक एवं संतुलित आहार जरूरी; आंगनवाड़ी केंद्र सुंगरवाड़ में पोषण माह के तहत जागरुकता शिविर का आयोजन

 बाल विकास परियोजना भोरंज के अधीन आने वाले आंगनवाड़ी केंद्र सुंगरवाड़ में पोषण माह के तहत  जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरोज कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में महिलाओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।  सरोज कुमारी ने कहा कि शरीर को स्वस्थ एवं क्रियाशील रखने के लिए उचित पोषण की आवश्यकता होती है। पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक आहार के अभाव में बच्चों का शारीरिक विकास प्रभावित होता है। इसके साथ-साथ मानसिक और सामाजिक विकास भी ठीक से नहीं हो पाता। ऐसे में कुप...

September 14, 2024 4:00 PM

स्वच्छता ही सेवा 2024: विकास खण्ड चौंतड़ा में ग्रामीण स्तर पर विशेष स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी

खंड विकास अधिकारी चौंतड़ा सरवन कुमार ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के 'स्वच्छता ही सेवा 2024 ' कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 2 अक्तूबर तक विकास खण्ड चौंतड़ा में ग्रामीण स्तर पर विशेष स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिसमें पंचायती राज प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह, महिला व युवक मण्डलों का विशेष योगदान रहेगा। बी.डी.ओ. चौंतड़ा में पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायकों एवं ग्राम रोजगार सेवकों के साथ आयोजित बैठक के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि यह अभियान 14 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक चलेगा। &nb...

September 14, 2024 3:55 PM

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में पहली बार होगा सम्मिश्रण सांस्कृतिक कार्यक्रम

मुख्य संसदीय सचिव एवं जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा आयोजन समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि इस बार 13 से 19 अक्तूबर, 2024 तक अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार यह प्रयास किए जा रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा देशों की इसमें सहभागिता हो। इस बार एक विशेष सम्मिश्रण सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारतीय और विदेशी संस्कृति का मिश्रण प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव इस आयोजन का मुख्य ...

September 13, 2024 4:59 PM

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक संपन्न

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक संपन्न, प्रदेश में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने की बनी सहमति,विधान सभा अध्यक्ष से संयुक्त समिति के गठन पर प्रस्ताव पारित, सीएम बोले हिमाचल प्रदर्शनों का प्रदेश, सभी को अपनी बात रखने का अधिकार, सभी धर्मों के लोगों को हिमाचल में रहने का अधिकार, पुरे प्रदेश के लिए स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी बनाने पर सहमति।     संजौली मस्जिद विवाद से उपजी चिंगारी अब पूरे प्रदेश में फैलती नजर आ रही है जिसको शांत करने के लिए सरकार ने आज शिमला सचिवालय में सर्वदलीय ब...

September 11, 2024 5:33 PM

जिला स्तरीय अंडर 14 छात्र व छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा में शुरू हुई

जिला स्तरीय अंडर 14 छात्र व छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा में आरंभ हुई । जिला स्तर की  इस चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम चरण में  शिमला जिला के 13 शिक्षा खंड की 310 छात्राएं भाग ले रही है । जिसका शुभारंभ यूको बैंक के उप महा प्रबंधक प्रदीप आन्नद केसरी ने किया । जबकि राज्य एयरटेल प्रमुख ब्रजेश भारद्वाज और यूको बैंक के लीड जिला प्रबंधक भीमा दत्ता बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।   प्रदीप आन्नद केसरी ने बच्चों को अपनी शु...