September 18, 2024 6:22 PM

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में गत दिवस प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत ज़िला स्तरीय गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर वित्त वर्ष 2024-25 में स्वीकृत मकान के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र वितरित किए। उन्होंने 190 लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए प्रथम किश्त भी जारी की। उन्होंने वित्त वर्ष 2023-24 में आवास कार्य पूर्ण कर चुके लाभार्थियों को गृह प्रवेश के लिए चाबियां भी प्रदान की।     उन्होंने लाभार्थियों से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री आवास ...

September 18, 2024 6:21 PM

जोगिन्दर नगर के तत्वाधान में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय जोगिन्दर नगर परिसर में पौधरोपण का आयोजन किया गया

आयुष मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय आरसीएफसी एनआर-एक जोगिन्दर नगर के तत्वाधान में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय जोगिन्दर नगर परिसर में पौधरोपण का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज के शिक्षकों एवं छात्रों ने मिलकर कॉलेज परिसर में औषधीय पौधें का रोपण किया। साथ ही कॉलेज विद्यार्थियों को औषधीय पौधों का वितरण भी किया गया ताकि वे अपने घरों में इन पौधों का रोपण कर सकें। इस बारे जानकारी देते हुए राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड अनुसंधान संस्थान भारती...

September 17, 2024 5:28 PM

उपायुक्त जतिन लाल ने अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और नेशनल बैम्बू मिशन की प्रगति की गहन समीक्षा की

उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और नेशनल बैम्बू मिशन की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने दोनों योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रगति का ब्यौरा लेने के साथ ही भविष्य के कार्यों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में अब तक 6802 आवेदन प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत जिला क्रियान्वयन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने बताया कि पीएम विश्वकर्मा पोर्टल पर 30 अगस्त, 2024 तक कुल 6802 कारीगरों ...

September 17, 2024 5:26 PM

बरसात के मौसम के दौरान मच्छरों तथा पिस्सुओं के काटने से मलेरिया, डेंगू व स्क्रब टाइफस जैसी बीमारियां होने का ज्यादा खतरा

बरसात के मौसम के दौरान मच्छरों तथा पिस्सुओं के काटने से मलेरिया, डेंगू व स्क्रब टाइफस जैसी बीमारियां होने का ज्यादा खतरा बना रहता है। ऐसे में इन बीमारियों से बचाव को लोग घर के चारों ओर घास, खरपतवार इत्यादि न उगने दें, घर के अंदर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करें तथा गड्ढों इत्यादि में पानी को जमा न होने दें ताकि उसमें मच्छर न पनप सकें। इस संबंध में खंड चिकित्साधिकारी पधर डॉ. संजय गुप्ता ने परामर्श जारी करते हुए आह्वान किया है कि बरसात में मलेरिया, डेंगू तथा स्क्रब टाइफस जैसी बीमारियों से बचाव को लोग...

September 17, 2024 5:14 PM

जनजातीय जिला किन्नौर में सहायक आयुक्त विजय कुमार ने स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

सम्पूर्ण देश सहित प्रदेश में आरंभ किए गए स्वच्छता अभियान के तहत आज जनजातीय जिला किन्नौर में सहायक आयुक्त विजय कुमार ने इस अभियान के तहत आयोजित रैली को रामलीला मैदान रिकांग पिओ में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि सम्पूर्ण देश में 17 सितम्बर से 02 अक्तूबर, 2024 तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जिसका विषय ‘स्वभाव स्वछता-संस्कार स्वच्छता’ रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है ताक...

September 17, 2024 4:46 PM

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 40 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू, पांच अक्टूबर तक करे अप्लाई

बाल विकास परियोजना करसोग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न आंगनबाड़ी केंदों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त चल रहे 40 पदों को भरा जाना है। जिनके लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए है। पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए निर्धारित दस्तावेजों के साथ 05 अक्टूबर, 2024 तक बाल विकास परियोजना कार्यालय करसोग में आवेदन कर सकते है। आवदेन पत्रों की छंटनी करने के उपरांत पात्र उम्मीदवारों के लिए 14 से 16, अक्टूबर, 2024 तक एसडीएम कार्यालय करसोग में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।       बाल विकास प...

September 17, 2024 4:37 PM

समग्र जल विद्युत क्षमता में सर्वोच्च उपलब्धि हासिल करने के लिए हिमाचल को मिला पुरस्कार; गांधीनगर में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने किया सम्मानित

जल विद्युत क्षमता में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए हिमाचल प्रदेश को वैश्विक अक्षय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन एवं एक्सपो में समग्र जल विद्युत क्षमता में सर्वोच्च उपलब्धि हासिल करने वाले राज्य से सम्मानित किया गया। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी ने आज गुजरात के गांधीनगर में आयोजित वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन एवं एक्सपो में हिमाचल प्रदेश को प्रमाण-पत्र प्रदान किया। राज्य सरकार की ओर से मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर और विधायक नीरज नैयर ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। &nb...

September 17, 2024 3:08 PM

स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता के मनोभाव को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में प्रमुखता – डॉ. लाल सिंह

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती, 2 अक्तूबर 2024, के उपलक्ष्य में युवा कार्यक्रम विभाग, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा “माय भारत” के बैनर तले दिनांक 17 सितंबर 2024 से 2 अक्तूबर 2024 तक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का आगाज़ देश में कार्यरत 623 केंद्रों के माध्यम से किया जाएगा। इसमें देश में गठित युवा मंडल स्थानीय इकाई में सहभागिता निभाएंगे। इन कार्यक्रमों में युवा सदस्यों के अतिरिक्त शैक्षणिक संस्थानों, महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों और सेवा भारती संस्थाओं के साथ-साथ कॉलेज और ...

September 17, 2024 3:06 PM

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 68वें जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में आयोजित 68वें जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। 13 सितंबर से 16 सितम्बर तक आयोजित जिला स्तरीय अंडर अंडर 19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य शिक्षा में गुणवत्ता को बढ़ाना है ताकि प्रदेश की शिक्षा को फिर से उच्च स्तर पर पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निकट भविष्य में लगभग 62...

September 14, 2024 6:53 PM

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नई दिल्ली में दिव्य प्रेम सेवा मिशन की पुस्तक ‘महाकुंभ  – भारतीय संस्कृति की अजस्त्र चेतना’ का विमोचन किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज नई दिल्ली में दिव्य प्रेम सेवा मिशन की पुस्तक ‘महाकुंभ  - भारतीय संस्कृति की अजस्त्र चेतना’ का विमोचन किया। यह पुस्तक प्रयागराज में आयोजित कुंभ के दौरान दिए गए प्रवचनों का संग्रह है। पुस्तक का संपादन हरिद्वार स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन के समन्वयक संजय चतुर्वेदी ने किया है और प्रभात प्रकाशन द्वारा इसे प्रकाशित किया गया है। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि भारत संतों की भूमि है और कुंभ हमारी समृद्ध संस्कृति का जीवंत उदाहरण है।उन्होंने कहा कि कुंभ में न केवल आध्यात्मिक...