April 8, 2024 2:40 PM
ऊना: टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र में डीजल से भरे टैंकर की ब्रेक फेल होने के चलते भीषण हादसा
जिला ऊना के टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र में डीजल से भरे टैंकर की ब्रेक फेल होने के चलते भीषण हादसा हुआ। इस दुर्घटनाग्रस्त टैंकर ने कई वाहनों को टक्कर मारी जबकि इसके बाद बीच बाजार टैंकर सड़क पर पलट गया और उसमें आग लग गई गई जिसके चलते भारी नुकसान हुआ है। टैंकर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई, मृतक युवक की पहचान सुभाष चंद्र पुत्र भजना राम निवासी गांव गग्ग जिन्दबड़ी जिला रूपनगर पंजाब के रूप में की गई है। वहीं मेन बाजार में पलटने से पहले इस टैंकर ने कुछ वाहनों को भी टक्कर मार कर बुरी त...