April 9, 2024 6:33 PM

लोकतन्त्र को और सुदृढ बनाने के लिए सभी अपने मताधिकार का करें प्रयोग – अभिषेक वर्मा

अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में आज पद्म राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) रामपुर के सभागार में व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (स्वीप) के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भाषण, नारा लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता, हस्तााक्षर अभियान व वोटर सेल्फी पॉईट के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। आगामी लोक सभा चुनावों में रामपुर विधानसभा क्षेत्र में मत प्रतिशत में बढ़ौतरी के लक्ष्य के साथ स्वीप के तहत लोगो को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए इस कार्यक...

April 9, 2024 6:29 PM

स्वीप के नोडल ऑफिसर ओंकार सिंह ने एक विद्यार्थी-एक वोट अभियान कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों, रिश्तेदारों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया

सराज विधानसभा स्वीप के नोडल ऑफिसर ओंकार सिंह ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धरवारथाच द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु आयोजित किए गए एक विद्यार्थी-एक वोट अभियान के कार्यक्रम में  विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों, रिश्तेदारों तथा गांव के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने भाषण में नोडल अधिकारी स्वीप का स्वागत किया तथा चुनाव आयोग द्वारा मतदाताओं को जागरूक करके अधिक से अधिक मतदान करने की स्वीप के कार्यक्रमों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।  ओंकार सिंह ने  विद्यार्थिय...

April 9, 2024 6:21 PM

विलिज़ पार्क में बनाए जाएंगे पर्यवेक्षकों के कार्यालय:जिला निर्वाचन अधिकारी

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में पर्यवेक्षकों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सामान्य पर्यवेक्षक, व्यय पर्यवेक्षक एवं पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे, जो शिमला लोकसभा संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन से संबंधित हर मामले का आकलन करेंगे। उन्होंने नियुक्त नोडल अधिकारियों को चुनाव से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां समय रहते अध्ययन करने को कहा ताकि पर्यवेक्षकों को उनके दौ...

April 9, 2024 6:15 PM

नये मतदाता ऑनलाइन वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से घर बैठे कर सकते है आवेदन- विशाल शर्मा

भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता स्वीप के तहत प्रत्येक मतदान केंद्र व शैक्षणिक संस्थान में मतदाता जारूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। मंगलवार को सहायक रिटर्रि्नंग अधिकारी विशाल शर्मा द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से आईटीआई डडौर के प्रशिक्षुओं को मतदान के महत्व से अवगत करवाया तथा उन्होंने आने वाले सभी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।  उन्होंने बताया कि जो युवा 1 अप्रैल, 2024 तक 18 साल की आयु पू...

April 9, 2024 5:28 PM

हवन और यज्ञ के साथ माता बालासुंदरी चैत्र नवरात्र मेले का विधिवत शुभारम्भ

उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध बालासुंदरी चैत्र नवरात्र मेला आज मंगलवार 9 अप्रैल को विधिवत प्रारम्भ हुआ । यह मेला 23 अप्रैल 2024 तक श्रद्धापूर्वक धूमधाम के साथ आयोजित किया जायेगा।        मेले के प्रथम नवरात्र के शुभारंभ अवसर पर उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज माता बालासुंदरी मंदिर में पूजा अर्चना की और हवन-यज्ञ में भाग लिया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा, तहसीलदार उपेन्द्र चौहान तथा मंदिर के अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।    मेले में श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा देने का प्रयास   उप...

April 9, 2024 5:24 PM

सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीष चौधरी ने लोक सभा चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का किया आह्वान

सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीष चौधरी की अध्यक्षता में आज जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत मतदान केंद्र 6 डूगहली, 9 निरोहली, 13 ममाण तथा 14 तरयांबली में मतदान जागरूकता के लिए विशेष जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत आयोजित इन जागरूकता शिविरों में आगामी 1 जून को होने जा रहे आम लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं से बढ़-चढक़र भाग लेने का आहवान किया गया। वर्ष 2019 में आयोजित आम लोकसभा चुनाव के द...

April 8, 2024 5:58 PM

स्वीप अभियान के अंतर्गत लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया गया

सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता अभियान के अंतर्गत लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान के अंतर्गत कसुम्पटी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत मांजू डाबरी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा के छात्रों एवं आमजन को मत के महत्व से अवगत करवाया गया। इसके साथ-साथ शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के टूटीकंडी स्कूल एवं ठियोग विधानसभा क्षेत्र के राजकीय महावि...

April 8, 2024 5:55 PM

एक जून को होने वाले मतदान के लिए मतदाताओं को अपना मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा: जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव के लिए एक जून को होने वाले मतदान के लिए मतदाताओं को अपना मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा।   जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अगर कोई मतदाता किन्हीं कारणों से मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत करने में असमर्थ है तो वह भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 अन्य फोटोयुक्त वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करके मतदान कर सकता है। इन 12 फोटोयुक्त वैकल्पिक दस्तावेजों में आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्...

April 8, 2024 5:53 PM

जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव आयोग के मिशन 414 के तहत ऐसे 20 मतदान केंद्र चिन्हित किये गए हैं, जिनमें गत लोकसभा चुनाव के दौरान औसत मतदान से कम मतदान दर्ज हुआ

जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव आयोग के मिशन 414 के तहत ऐसे 20 मतदान केंद्र चिन्हित किये गए हैं, जिनमें गत लोकसभा चुनाव के दौरान औसत मतदान से कम मतदान दर्ज हुआ है। इन मतदान केंद्रों में मत प्रतिशतता बढ़ाने के लिए 9 अप्रैल से विशेष मतदाता जागरूकता अभियान शुरू किया जा रहा है। जिसके तहत प्रत्येक मतदान केंद्र में पहुंचकर मतदाताओं से आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश ...

April 8, 2024 5:50 PM

उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने बताया कि आवश्यक सेवाओं में कार्यरत मतदाता अपना वोट डालने के लिए डाक मतपत्र का उपयोग कर सकते हैं

लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव लाहौल स्पीति अनुसूचित जनजाति निर्वाचन 21 की निर्वाचन प्रक्रिया को सफल रूप से आयोजित करने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने बताया कि आवश्यक सेवाओं में कार्यरत मतदाता अपना वोट डालने के लिए डाक मतपत्र का उपयोग कर सकते हैं। यह जानकारी केलांग मुख्यालय में डाक मतपत्र से जुड़े नोडल अधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बोल रहे थे। जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल कुमार ने कहा की 85 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं व दिव्यां...