April 10, 2024 8:25 PM

स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को किया जागरूक-डॉ. जगदीश नेगी

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्रा) सोलन में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता के अंतर्गत एक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उप-निदेशक, उच्च शिक्षा डॉ. जगदीश नेगी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित थे।  डॉ. जगदीश नेगी ने उपस्थित अभिभावकों व छात्राओं को मतदान के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर संस्थान की मतदाता साक्षरता क्लब (ईएलसी) नोडल अधिकारी रजनी द्वारा एक-एक वोट के महत्व के बारे में उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया। स्वीप नोडल अधिकारी राजेश ठाकुर द्वार...

April 10, 2024 8:18 PM

चित्रों एवं कविताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने बताए विकसित भारत के भाव

केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय की निर्देशानुसार प्रेरणा : एक अनुभवात्मक ज्ञान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर तीन प्रतियोगिताएं चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता तथा काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के लिए विद्यार्थियों को विकसित भारत और भावी भारत के प्रति मेरा दृष्टिकोण शीर्षक दिए गए। सभी विद्यार्थियों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। काव्य पाठ प्रतियोगिता में छात्र वर्ग से दसवीं...

April 10, 2024 8:02 PM

स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संजौली में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया

स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संजौली में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला डाॅ0 राकेश प्रताप ने की ।  इस मौके पर बच्चों की भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई । जिसमें नवीं कक्षा की आयशा ने प्रथम, आरती और साक्षी ने संयुक्त रूप में द्वितीय और जाह्नवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीएमओ डाॅ0 राकेश प्रताप ने अपने संबोधन में मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार बारे विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए अपनी जीवन ...

April 10, 2024 7:59 PM

कुल्लू: स्की हिमालयन रोपवे सोलंग मनाली में मॉक ड्रिल का आयोजन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कुल्लू, के तत्वाधान द्वारा  एनडीआरफ़ 14 वीं वाहिनी नूरपुर जिला कांगड़ा एवं समस्त संबंधित विभागों के सहयोग से स्की हिमालयन रोपवे सोलंग मनाली में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।  इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य रोपवे  प्रणाली की तत्परता और  कुशलता को मापना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा का मुल्यांकन करना था। इस मॉक ड्रिल में  एनडीआरफ़  के इंस्पेक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में आई 19 सदसीय टीम के अलावा स्थानीय स्की हिमालयन रोपवे का आपातकालीन प्रतिक्रिया दल होमगार्ड एवं ...

April 10, 2024 7:53 PM

 31-जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र 120 खारसा को महिला बूथ बनाया जाएगा:  एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीष चौधरी

सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीष चौधरी ने कहा कि आगामी 1 जून को होने जा रहे आम लोकसभा चुनाव के दौरान 31-जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र 120 खारसा को महिला बूथ बनाया जाएगा। मतदान के दौरान यहां सभी मतदान कर्मचारी केवल महिलाएं ही तैनात होंगी। मनीश चौधरी कम मतदान वाले मतदान केंद्रों में मतदाता जागरूकता के लिए जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के दौरान आज मतदान केंद्र खारसा में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि गत लोकसभा...

April 10, 2024 7:50 PM

लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत नियंत्रण कक्ष सुचारू-मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  ने मुकेश रेपसवाल ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024  के तहत आदर्श आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित बनाने को लेकर ज़िला एवं सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में  नियंत्रण कक्ष तत्काल प्रभाव से सुचारु  किए गए हैं।  मतदान प्रक्रिया की जानकारी और आदर्श आचार संहिता से संबंधित किसी भी शिकायत या सुझाव के लिए  इन नियंत्रण कक्ष में  तैनात  अधिकारियों से संपर्क  किया जा सकता है ।  ज़िला स्तरीय नियंत्रण कक्ष को जिला राजस्व अधिकारी के कार्य...

April 10, 2024 4:10 PM

राजकीय केन्द्रीय प्राथमिक पाठशाला महालियत में खण्ड स्तरीय  चिकित्सा शिविर का आयोजन

राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला महालियत में खण्ड स्तरीय  चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। समग्र शिक्षा अभियान के तहत आयोजित इस चिकित्सा  शिविर में विशेष आवश्यकता वाले बौद्ध विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में नागरिक  चिकित्सालय किलाड़ के चार चिकित्सकों ने विशेष आवश्यकता वाले 15 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। वरिष्ठ  चिकित्सा अधिकारी  राज कुमार ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा  प्रदान की जाने वाली आर्थिक व मेडिकल सहायता के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान सभी बच्चों को  टीएलएम किट्स भ...

April 9, 2024 8:32 PM

Elections: श्री ग्राम संगठन ने मतदान में सहभागिता और मतदान प्रतिशतता बढ़ाने का दिया संदेश

लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा उप चुनावों में मतदाता सहभागिता और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के मकसद से जिला के स्वयं सहायता समूह(एचएचजी) लोगों को मतदान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में आज मंगलवार को श्री राम ग्राम संगठन ने ऊना की ग्राम पंचायत सुनेहरा में स्वीप गतिविधियां आयोजित करके लोगों को जागरूकता संदेश दिया। श्री राम ग्राम संगठन ने जानकारी दी कि 1 अप्रैल, 2024 को 18 वर्ष या इससे अधिक आयु पूर्ण कर रहे सभी युवा मतदाता अपना वोट अवश्य बनवाएं ताकि जिले में एक भी पात्र मतदाता नाम द...

April 9, 2024 6:47 PM

स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संजौली में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया

स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संजौली में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला डाॅ0 राकेश प्रताप ने की। इस मौके पर बच्चों की भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई । जिसमें नवीं कक्षा की आएशा ने प्रथम, आरती और साक्षी ने संयुक्त रूप में द्वितीय और जानहवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीएमओ डाॅ0 राकेश प्रताप ने अपने संबोधन में मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार बारे विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए अपनी जीवन शैल...

April 9, 2024 6:38 PM

जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के मास्टर ट्रेनर्स अधिकारियों के लिए आयोजित कार्यशाला को संबोधित किया

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के दौरान मतगणना केंद्रों पर तैनात होने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया एवं इससे संबंधित सभी आवश्यक प्रबंधों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, ताकि मतदान के दिन किसी भी तरह की समस्या न हो। इसके लिए सभी पोलिंग पार्टियों को पर्याप्त प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। मंगलवार को हमीर भवन में जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के मास्टर ट्रेनर्स अधिकारियों के लिए आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए ज...