May 7, 2024 6:23 PM
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र जुब्बल तहसील के अंतर्गत ग्राम संसोग में स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया गया
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र जुब्बल तहसील के अंतर्गत ग्राम संसोग में स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें मतदाता जागरुकता अभियान के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय संसोग में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपमण्डलाधिकारी (ना.) जुब्बल राजीव सांख्यान ने की। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से संवाद करते हुए बताया कि स्वस्थ एवं सशक्त लोकतंत्र के लिये यह अति आवश्यक है कि प्रत्येक मतदाता चुनाव में बढ़चढ़ कर भाग ले, जिससे कि देश में लोकतंत्र को सुदृढ़ और लोगों की प्रगति एवं अधिकारों की सुरक्ष...