September 20, 2024 6:12 PM

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत करसोग के वार्ड नंबर 7 में चलाया गया सफाई अभियान

  स्वच्छ भारत मिशन के 'स्वच्छता ही सेवा 2024 ' कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पंचायत करसोग के वार्ड नंबर 7 में और तहसील कार्यालय परिसर के समीप सफाई अभियान चलाया गया। नगर पंचायत द्वारा चलाए गए सफाई अभियान में तहसीलदार करसोग वरुण गुलाठी ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। उन्होंने तहसील कार्यालय परिसर करसोग में सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।       नगर पंचायत सचिव बलदेव ठाकुर ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश भर में 14 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।उन...

September 20, 2024 6:11 PM

पंजाब विधान सभा की लोक उपक्रम समिति विधान सभा पहुँची, विधान सभा अध्यक्ष पठानियां से की शिष्टाचार भेंट

पंजाब विधान सभा की लोक उपक्रम समिति  सभापति सरबजीत कौर मानुके की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय पहुँची। समिति ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने शिष्टाचार भेंट की । समिति सदस्यों में डॉ0 जसबीर सिंह संधु, डॉ0 मोहम्मद जमील-उर-रेहमान, अमित रत्न कोफाटा, नीना मितल तथा एडवोकेट विरेन्द्र कुमार गोयल शामिल थे। भेंट के दौरान पंजाब विधान सभा समिति सदस्यों ने विधान सभा अध्यक्ष को समिति की कार्यप्रणाली क्रिया- कलापों तथा समिति द्वारा बैठकों के किस तरह निर्णय ...

September 20, 2024 6:05 PM

कुश्ती मे चियोग की छात्राओं ने झटके पांच स्वर्ण पदक; स्कूल पहूंचने पर छात्र खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत  

राजकीय उत्कृष्ठ वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  चियोग की पांच  छात्राओ  ने जिला स्तर की  कुश्ती प्रतियोगिता में पांच गोल्ड मैडल जीत कर एक मिसाल कायम की है । इन छात्राओं के स्कूल में पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया और  प्रंधानाचार्य संदीप शर्मा ने इन छात्राओं को इस उपलब्धि के लिए फूल मालाओं और स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया । प्रधानाचार्य ने बताया कि हाल ही में दत्तनगर रामपुर में संपन हुई जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चियोग स्कूल की छात्राओं का कुश्ती में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन...

September 20, 2024 6:03 PM

तदान केन्द्रों के युक्तिकरण के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में गत दिवस भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के सम्बन्ध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में 52-दून विधानसभा क्षेत्र में तीन नए मतदान केन्द्र समाणु, ठिम्बर तथा बेली खोल, 53-सोलन (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र में एक नया मतदान केन्द्र लखड़ान्जी तथा 54-कसौली (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र में तीन नए मतदान केन्द्र भेडे़ का खेच, शडियाना व बड़ोग (नारायणी) को बनाने पर विचार-विमर्श किया ग...

September 20, 2024 6:01 PM

आयुष्मान भारत स्कूल स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम को व्यवहारिक बनाने में कार्य करें विभाग – उपायुक्त

आयुष्मान भारत स्कूल स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आज यहाँ उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमे कार्यक्रम की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि स्कूलों में कार्यक्रम के तहत गतिविधियों को बढ़ाया जाए। इसके अलावा, समायोजित तरीके से विभिन्न कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए है। स्कूलों में बच्चों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए तेजी लाए। वहीं स्कूली छात्राओं को महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी देन...

September 20, 2024 5:59 PM

जिला कुल्लू और लाहौल स्पीति पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने हिमाचल प्रदेश सरकार के विरुद्ध निकाली विशाल आक्रोश रैली

हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी के आदेशानुसार कुल्लू जिला सिविल पेंशनर्स एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन ने हिमाचल प्रदेश सरकार के बिरुद्ध आक्रोश रैली निकाली और सरकार के बिरुद्ध नारेबाजी की, जिसमें सैकड़ों की संख्या में पेंशनरों ने भाग लिया। पेंशनर संघ ने हिमाचल प्रदेश सरकार को 15 सितंबर 2024 तक अपनी मांगे मानने के लिये समय दिया था, जिसे सरकार पूरा नहीं कर सकी जिसके परिणामस्वरूप पेंशनरों के सब्र का बांध टूट चुका है और पेंशनर संघ ने सरकार के बिरुद्ध आंदोलन का विगुल बजा दिया...

September 20, 2024 5:54 PM

शिक्षा के साथ खेलों को भी नियमित समय दें युवा – रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने छात्राओं का आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी नियमित समय दें ताकि वह मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहकर देश के बेहतर नागरिक बन सकें। रोहित ठाकुर आज सोलन के कण्डाघाट की राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राओं की ज़िला स्तरीय तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ करने के उपरांत खिलाड़ियों एवं अन्य को संबोधित कर रहे थे। तीन दिवसीय इस खेल-कूद प्रतियोगिता में सोलन ज़िला के 46 स्कूलों की 543 छात्राएं वालीबॉ...

September 20, 2024 5:52 PM

हिमाचल के पैंशनर और कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष

हिमाचल के पैंशनर और कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष है।इस बढ़ते रोष को लेकर पेंशनर्स ने आज शुक्रवार को अपनी लंबित पड़ी मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। वहीं राजधानी शिमला में भी पेंशनर सड़कों पर उतरे और उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान पेंशनर्स ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दो टूक शब्दों में कहा कि अगर मांगे नहीं मानी तो होगा सचिवालय घेराव।   हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आत्माराम शर्मा ने बताया कि पेंशनर्स ने सरकार के लि...

September 20, 2024 5:49 PM

शिमला सचिवालय के बाहर गरजे शिक्षित बेरोजगार, सरकार को याद दिलाई रोजगार देने की गारंटी

एक लाख नौकरियां देने की गारंटी को लेकर सत्ता में आई प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ बेरोजगार सड़कों पर उतर आया है। शिमला सचिवालय के बाहर बेरोजगार युवाओं ने प्रदर्शन कर सरकार को एक साल में एक लाख नौकरियां देने की गारंटी याद दिलाई और कहा कि पिछले दो साल से नौकरियां लटकी पड़ी है एक भी नई नौकरी की अभी तक अधिसूचना जारी नहीं हुई है केवल कैबिनेट बैठक में नौकरियां मंजूर हो रही है धरातल पर उसकी नोटिफिकेशन नहीं निकली है।   शिक्षित बेरोजगार युवाओं ने बताया कि प्रदेश में बेरोजगारों की फ़ौज बढ़ती जा रही है। स...

September 20, 2024 5:54 PM

जिला पेंशनर्स एवं नागरिक कल्याण संगठन ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

सोलन जिला पेंशनर्ज एवं नागरिक कल्याण संगठन ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर आज उपायुक्त कार्यालय के बाहर बैठक धरना दिया । इस दौरान प्रदेश सरकार से जेसीसी के गठन की मांग की गई। जिसका आश्वासन उन्हें मुख्यमंत्री ने दिया है। पेंशनर्ज ने कहा कि सरकार उन्हें हल्के में ना ले व जल्द से जल्द जेसीसी का गठन कर टेबल टॉक करें ताकि उनकी समस्याओं का निराकरण हो सके। जिला पेंशनर्ज एवं नागरिक संगठन के जिला अध्यक्ष के डी शर्मा ने बताया कि सरकार उनकी जेसीसी के गठन की मांग को पूरा नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि जे...