May 10, 2024 5:33 PM

SVEEP: मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ मनीष गर्ग ने वर्चुअली लॉन्च किया चंबा का स्वीप गीत

जिला चंबा में आगामी लोकसभा चुनावों में मतदान की प्रतिशतता बढ़ाने के उद्देश्य से उपायुक्त मुकेश रेपसवाल के मार्गदर्शन में जिला में अनेक सार्थक प्रयास निरंतर जारी है इसी कड़ी में आज जिला मुख्यालय चंबा में निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाता जागरूकता के बिषय में एक बहुत ही प्रेरक मनोरंजक तथा ज्ञानवर्धक गीत लांच किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश डॉ मनीष गर्ग द्वारा वर्चुअल उपस्थिति में लॉन्च किए गए इस गीत को जिला चंबा के सुप्रसिद्ध गायक राजीव थापा ने आवाज दी है जबकि गीत की रचना उपायुक्त चंबा...

May 10, 2024 5:26 PM

ज़िला निर्वाचन अधिकारी सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करवाने के लिए ज़िला में सभी आवश्यक प्रबंध

ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया सम्पन्न करवाने के लिए ज़िला में सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न मीडिया माध्यमों से दुष्प्रचार व मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरूपयोग रोकने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मनमोहन शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ और तथ्यहीन व गलत सूचनाएं फैलाने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा र...

May 10, 2024 4:36 PM

लोकसभा चुनाव: संसदीय क्षेत्र कांगड़ा-चंबा से दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दर्ज किया

जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि नामांकन के तीसरे दिन संसदीय क्षेत्र कांगड़ा-चंबा से दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दर्ज किया है। इसमें आनन्द शर्मा (71) सुपुत्र पी.ए. शर्मा, प्रभात लौज, लोअर कैलसटन, तहसील शिमला (शहरी), ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी तथा नारायण सिंह डोगरा (64) सुपुत्र तुलसी राम डोगरा, वार्ड-13 पंतेहड़, डाकघर पट्टी, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा ने हिमाचल जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।  

May 9, 2024 6:32 PM

SVEEP: मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अर्की में विभिन्न गतिविधियां का आयोजन किया गया

सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) टीम ने लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अर्की में विभिन्न गतिविधियां का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हेमराज सूर्य ने की। स्वीप नोडल अधिकारी प्रो. यशपाल शर्मा ने बताया कि स्वीप टीम ने संस्थान में निर्वाचक साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) के संयुक्त तत्वाधान में मतदाता जागरूकता के लिए निमंत्रण पत्र, पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन प्रतियोगिताएं करवाई। ई.एल.सी. क्लब क...

May 9, 2024 5:36 PM

संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के लिए 5 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए

संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के लिए 5 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें एक कवरिंग कैंडीडेट भी शामिल है। जबकि, विधानसभा क्षेत्र 37-सुजानपुर और 39-बड़सर के उपचुनाव के लिए तीसरे दिन भी कोई नामांकन पत्र नहीं भरा गया।  नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन सबसे पहले बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी हेम राज ने पर्चा भरा। वह धर्मपुर तहसील के गांव घरवासड़ा के निवासी हैं।  इनके साथ ही बड़सर के रत्न चंद कटोच ने भी बहुजन समाज पार्टी के कवरिंग कैंडीडेट के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।  इनके बाद बमसन तहसील के...

May 9, 2024 5:33 PM

कुटलेहड़ विधानसभा से प्रत्याशी देविन्द्र कुमार भूट्टों ने पूरे दल-बल के साथ जन सभा में शक्ति प्रधान किया

कुटलेहड़ विधानसभा से प्रत्याशी देविन्द्र कुमार भूट्टों ने आज पूरे दल-बल के साथ जन सभा में शक्ति प्रधान किया। इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पूर्व मंत्री एंव विधायक बिक्रम ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एंव विधायक सतपाल सत्ती, पूर्व मंत्री विरेन्द्र कंवर व भाजपा उपाध्यक्ष संजीव कटवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहें। इस अवसर पर भूट्टों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में मुझे 14 महीने का कार्यकाल में कार्य करने का मौका मिला। उस 14 महीने के कार्यकाल में मैंने प्रया...

May 9, 2024 3:51 PM

लोकसभा आम निर्वाचन 2024: हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक डॉ. कुंदन यादव और गगरेट तथा कुटलैहड़ के विधानसभा उपचुनाव के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक मीनू सिंह बिष्ट ने ऊना के में जिला प्रशासन और व्यय निगरानी टीमों के साथ बैठक की

चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक डॉ. कुंदन यादव और गगरेट तथा कुटलैहड़ के विधानसभा उपचुनाव के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक मीनू सिंह बिष्ट ने गुरुवार को ऊना के डीआरडीए सभागार में जिला प्रशासन और व्यय निगरानी टीमों के साथ बैठक की। बता दें, डॉ. कुंदन यादव भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के 2007 बैच के अधिकारी हैं तथा मीनू बिष्ट 2011 बैच की आईआरएस अधिकारी हैं। बैठक में व्यय पर्यवेक्षकों ने जिले में चुनावी व्यय निगरानी संबंधी सभी प्रबं...

May 10, 2024 9:00 PM

पंडोह डैम का जल स्तर बढ़ने पर भविष्य में ब्यास नदी में पानी छोड़े जाने की पूरी संभावना

पंडोह डैम का जल स्तर बढ़ने पर भविष्य में ब्यास नदी में पानी छोड़े जाने की पूरी संभावना है। ऐसे में ब्यास नदी के आसपास रहने वाले लोग पूरी सतर्कता बरतें ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपमंडलाधिकारी (नागरिक) जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि भविष्य में ब्यास नदी में जल स्तर बढ़ने को लेकर भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड पंडोह की ओर सूचना प्राप्त हुई है। प्राप्त सूचना के अनुसार ब्यास नदी के कैचमेंट एरिया में बर्फ पिघलने के कारण पंडोह डैम का जल स्तर बढ़ रहा ह...

May 9, 2024 3:36 PM

लोकसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी अजय मलिक को व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया

लोकसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर 4-शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी अजय मलिक को व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। अजय मलिक ने आज यहाँ बचत भवन में शिमला संसदीय क्षेत्र के व्यय संबंधित नोडल अधिकारियों से चुनाव व्यय निगरानी संबंधी सभी प्रबंधों की जानकारी ली तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को एसओपी को बार-बार पढ़ने और उसका पालन करने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में 3-3 उड़न दस्ते और 3-3 स्टैटि...

May 9, 2024 3:33 PM

भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा ऊना जिले के गगरेट और कुटलैहड़ विधानसभा उप चुनावों के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक आईआरएस अधिकारी मीनू सिंह बिष्ट ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं निगरानी दलों के साथ बैठक की

भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा ऊना जिले के गगरेट और कुटलैहड़ विधानसभा उप चुनावों के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक आईआरएस अधिकारी मीनू सिंह बिष्ट ने बुधवार को बंगाणा में प्रशासनिक अधिकारियों एवं निगरानी दलों के साथ बैठक की।इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को चुनावी व्यय की निगरानी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी को निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों का पूरा पालन तय बनाने को कहा। बैठक में निर्वाचन अधिकारी एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा व्यय निगरानी के लिए गठित दलों के ...