May 20, 2024 4:25 PM

कांगड़ा जिले में लगातार बढ़ते तापमान और हीट वेव के चलते जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव किया गया

कांगड़ा जिले में लगातार बढ़ते तापमान और हीट वेव के चलते जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव किया गया है। अब जिला कांगड़ा के सभी स्कूल सुबह सात बजे खुलेंगे और दोपहर एक बजे बंद हो जाएंगे।    इस संबंध में उपयुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार कांगड़ा जिले के सभी उपमंडलों के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल अब सुबह सात बजे खुलेंगे और दोपहर एक बजे बंद हो जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि गर्मी के बढ़ते प्रकोप के चलते यह आदेश स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य और सुर...

May 10, 2024 6:21 PM

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों से पंजीकरण करवाने की अपील

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों से अपना पंजीकरण करवाने और मौसम की जानकारी को ध्यान में रखकर यात्रा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सुगम तीर्थयात्रा के लिए राज्य सरकार ने अनेक व्यवस्थाएं की हैं। चारधाम यात्रा को देखते हुए एक देहरादून में राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है जो पूरे यात्रकाल के दौरान संचालित रहेगा। सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है। यात्रा मार्गों पर बड़ी संख्या में स्थाई शौचालयो...

May 10, 2024 6:12 PM

हमीरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायज़ादा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह की उपस्थित में अपना नामांकन दाखिल किया

हमीरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायज़ादा ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थित में अपना नामांकन दाखिल किया। इसके बाद हमीरपुर पुलिस लाइन ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर के लोग मेरी ताक़त हैं और यहां के लोगों ने मेरा हर पल साथ दिया है। आज मैं जिस मुक़ाम पर पहुँचा हूँ, उसके लिए हमीरपुर और नादौन की जनता का जीवन भर आभारी रहूँगा। उन्होंने कहा कि लोगों का विश्वास मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। आप सभी के आशीर्वाद से आज एक ...

May 10, 2024 6:07 PM

सांसद व लोकसभा चुनाव में शिमला से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने  शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में जनसभा में भाग लिया

माननीय सांसद व लोकसभा चुनाव में शिमला से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने  शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में जनसभा में भाग लिया और सुन्नी बाजार में डोर टू डोर जनसंपर्क के माध्यम से जनता से आशीर्वाद मांगा ।   सुरेश कश्यप ने कहा की यह चुनाव देश का चुनाव है, देश को और ज्यादा शक्तिशाली बनाने का चुनाव है। पीएम मोदी ने बैंक रहित से सशक्त नागरिक बनाने के लक्ष्य से काम किया जिससे देश का जन जन लाभवंबित हुआ। जन धन की यात्रा भारत को वैश्विक स्तर पर आर्थिक रूप से शीर्ष तीन स्थानों पर पहुँ...

May 10, 2024 6:05 PM

लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव के लिए 7 मई को शुरू हुई

लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव के लिए 7 मई को शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन शुक्रवार को कुल 9 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें 2 कवरिंग कैंडीडेट भी शामिल हैं। संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सतपाल सिंह रायजादा के बाद उनकी धर्मपत्नी अंजना देवी ने कांग्रेस की कवरिंग कैंडीडेट के रूप में पर्चा भरा। भारतीय जवान किसान पार्टी के कुलवंत सिंह ने भी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।  उधर, विधानसभा ...

May 10, 2024 6:02 PM

मण्डी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रिकांगपिओ में भारी जनसभा को सम्बोधित किया

मण्डी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि वह मण्डी के विकास के एक बड़े विजन को लेकर जनता के बीच जा रहें है, जबकि भाजपा प्रत्याशी के पास कोई सोच है और न ही कोई  विजन। अपने को मण्डी की बेटी बताकर, लोगों से साहनभूति बटोरने का असफल प्रयास कर रही है।    आज मण्डी संसदीय क्षेत्र के जिला किन्नौर के झाकड़ी,ज्यूरी,बदहाल,चोरा,भावा नगर,बांगतु  से अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने रिकांगपिओ में भारी जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा ...

May 10, 2024 5:45 PM

जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने घर से मतदान का विकल्प चुनने वाले मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग के प्रोटोकॉल का पूरा पालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए

जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने घर से मतदान का विकल्प चुनने वाले मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए तैनात पोलिंग टीमों को वोटिंग के दौरान निर्वाचन आयोग के प्रोटोकॉल का पूरा पालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं। वे आज शुक्रवार को मोबाइल पोलिंग टीमों के लिए डीआरडीए सभागार में लगाई प्रशिक्षण कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि  निर्वाचन आयोग ने इस बार 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं के लिए...

May 10, 2024 5:42 PM

मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि सी-विजिल ऐप बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए कारगर कदम उठाएं

मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि सी-विजिल ऐप बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए कारगर कदम उठाएं ताकि चुनाव संबंधी शिकायतों को तत्काल निपटारा सुनिश्चित किया जा सके। शुक्रवार को मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में निर्वाचन-2024 की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों की अक्षरश पालना सुनिश्चित की जाए तथा उड़नदस्तों तथा स्थायी नाकों को 24 घंटे सक्रिय करने के लिए विशेष कदम उठाए जाएं इसके साथ ही आबकारी व...

May 10, 2024 5:40 PM

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने धर्मशाला में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में इलेक्शन क्विज ऐप की लाॅंचिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने शुक्रवार को धर्मशाला में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में इलेक्शन क्विज ऐप की लाॅंचिंग की गई। हिमाचल में कांगड़ा पहला जिला है जहां से इलेक्शन क्विज ऐप के माध्यम से मतदान अधिकारियों तथा पीठासीन अधिकारियों की मतदान प्रक्रिया की जानकारी का आकलन किया जाएगा।     इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करने के लिए निर्वाचन आयोग के माध्यम से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं तथा इन दिशा निर्देशों तक नियमों की व...

May 10, 2024 5:35 PM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज की जनसभा एवं नामांकन कार्यक्रम में भाग लिया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज की जनसभा एवं नामांकन कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि बहुसंख्यकों के हक अल्पसंख्यकों को नहीं दिए जायेंगे। कांग्रेस के घोषणा पत्र में जिस प्रकार से अल्पसंख्यकों को हक देने की बात की गई है उसे साफ दिखता है कि कांग्रेस पार्टी हिंदुओं को चलने नहीं देगी, इस पार्टी के नेताओं ने सनातन को खत्म करने की बात कही थी जनता सनातन विरोधियों को कभी वोट नहीं डालेगी। कांग्रेस क...