June 7, 2024 5:41 PM

मुख्यमंत्री ने अंशुल कपूर का गीत श्रीखंड महादेवा जारी किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीरवार देर शाम यहां अभिज्ञा द बैंड के बैनर तले अंशुल कपूर द्वारा गाया गया गीत ‘श्रीखंड महादेवा’ जारी किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण की दिशा में अभिज्ञा द बैंड के प्रयासों की सराहना की और आशा व्यक्त की कि यह बैंड हिमाचल प्रदेश के लोक संगीत को दुनिया भर में बढ़ावा देने के लिए अपने प्रयास जारी रखेगा। इस अवसर पर बैंड के प्रतिनिधि गौरव शर्मा, गौरव कनौजिया, रोहित राज और कैनेडी शॉ भी उपस्थित थे।  

June 7, 2024 2:48 PM

शिमला: बाल सुधार गृह के अधीक्षक कौशल गुलेरिया को आवासी बच्चों की पिटाई एवं अन्य दुर्व्यवहार के आरोपों के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया

शिमला के हीरानगर में स्थित बाल सुधार गृह के अधीक्षक कौशल गुलेरिया को आवासी बच्चों की पिटाई एवं अन्य दुर्व्यवहार के आरोपों के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव ने बाल सुधार गृह में बच्चों के मानव अधिकारों के गंभीर उल्लंघन पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखा था जिसे आपराधिक जनहित याचिका मानकर अदालत ने 17 मई को सरकार को नोटिस जारी किए थे। सोलन के जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में कुछ बच्चों ने अधीक्षक एवं अन्य स्टाफ के खिलाफ मारपीट की शिकायत भी दर्ज कराई ...

June 7, 2024 2:28 PM

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने  प्रदेश में विभिन्न फोरलेन परियोजनाओं तथा अन्य निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं के कार्य की समीक्षा की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने  प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), भूतल परिवहन मंत्रालय तथा हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित की जा रही विभिन्न फोरलेन परियोजनाओं तथा अन्य निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं के कार्य की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने विभागों को विकासात्मक कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों को शिमला-मटौर तथा मंडी-पठानकोट सड़कों को पूर्ण रूप से फोरलेन में विकसित करने...

May 30, 2024 5:30 PM

जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों को चुनाव सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया

एक जून को होने जा रहे आम लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत 31-जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों को  चुनाव सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया। सभी मतदान दल अपने-अपने मतदान केंद्रों को 31 मई को मतदान के लिए तैयार करेंगे जबकि एक जून को प्रातः सात बजे से सायं 6 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। इस बात की पुष्टि करते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत तैनात मतदान दलों को आज चुनाव सामग्री के साथ उनके निर्धारित मतदान केंद्रों...

May 30, 2024 5:23 PM

48 घंटे पूर्व प्रचार-प्रसार बंद किए जाने, जिला के बाहर के राजनीतिक व्यक्ति और कार्यकर्ता को 48 घंटे पूर्व जिला छोड़ने को लेकर दिए गये राजनीतिक दलों को दिशा-निर्देश जारी किया: जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल कुमार

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला दंडाधिकारी लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने केलंग में मीडिया से जानकारी सांझा करते हुए कहा कि 48 घंटे पूर्व प्रचार-प्रसार बंद किए जाने, जिला के बाहर के राजनीतिक व्यक्ति और कार्यकर्ता को 48 घंटे पूर्व जिला छोड़ने को लेकर दिए गये राजनीतिक दलों को दिशा-निर्देश जारी किया। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की दिशा निर्देशों अनुसार लोकसभा आम और विधानसभा उप चुनाव- प्रचार अवधि 30 मई, 2024 को शाम 6.00 बजे समाप्त हो जाए गी और मतदान 1 जून को सुबह 7बजे से शाम 6 बजे निर्धारित की गई...

May 30, 2024 5:14 PM

चुनावों के मद्देनजर ऊना जिले में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल ने ऊना के मुख्य बाजार में फ्लैग मार्च निकाला

 पहली जून को होने वाले लोकसभा और दो विधानसभा उप चुनावों के मद्देनजर ऊना जिले में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल ने वीरवार को ऊना के मुख्य बाजार में फ्लैग मार्च निकाला। उन्होंने आमजन को भय मुक्त होकर मतदान करने का संदेश देते हुए प्रशासन की ओर से कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद रखने का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च के दौरान उपायुक्त जतिन लाल और पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन निष्पक्ष व शांतिपू...

May 30, 2024 5:10 PM

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में मतदान टीमों की रवानगी की प्रक्रिया का निरीक्षण किया

संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के सामान्य पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया ने वीरवार सुबह बिलासपुर जिले के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में मतदान टीमों की रवानगी की प्रक्रिया का निरीक्षण किया।  इस अवसर पर मतदान टीमों का मार्गदर्शन करते हुए सामान्य पर्यवेक्षक ने कहा कि सभी टीमें अपने-अपने मतदान केंद्रों पर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करें तथा एक जून को सुबह साढे पांच बजे मॉक पोल की प्रक्रिया को शुरू करवाएं। मॉक पोल के बाद की अन्य सभी प्रक्रियाओं को भी...

May 30, 2024 5:06 PM

किन्नौर के सभी मतदाता, जिन्हें मतदाता फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं, उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए इन कार्डों का को मतदान वाले दिन प्रस्तुत करना होगा: निर्वाचन अधिकारी डॉ अमित कुमार शर्मा

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने आम जनता को सूचित करते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश सहित जिला किन्नौर के सभी मतदाता, जिन्हें मतदाता फोटो पहचान पत्र (एपिक कार्ड) जारी किए गए हैं, उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए इन कार्डों का 01 जून, 2024 को मतदान वाले दिन प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने बताया कि अगर कोई मतदाता एपिक कार्ड दिखाने में असफल होता है तो उसे आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक डाकघर द्वारा उपयोग की जाने वाली फोटोय...

May 30, 2024 4:50 PM

लोकसभा चुनाव: करसोग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक जून को होने वाले मतदान के लिए 119 पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया

लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत 26-करसोग (अ.जा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक जून को होने वाले मतदान के लिए 119 पोलिंग पार्टियों को उनके संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया। पोलिंग पार्टियों को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग के स्कूल मैदान से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के माध्यम से उनके गतंव्यों के लिए भेजा गया है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम करसोग राज कुमार ने स्कूल मैदान से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। सहायक रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम...

May 30, 2024 4:45 PM

नाहन विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए नियुक्त 140 पोलिंग पार्टियों में से 99 पोलिंग पार्टियों को सम्बन्धित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना कर दिया गया

एसडीएम एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नाहन सलीम आजम ने बताया कि गुरूवार को लोकसभा निर्वाचन के लिए नाहन विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए नियुक्त 140 पोलिंग पार्टियों में से 99 पोलिंग पार्टियों को सम्बन्धित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। सलीम आजम ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आज नाहन शहर के मतदान केन्द्रों को छोडकर अन्य मतदान केन्द्रों के लिए 99 पोलिंग पार्टियों को अपने-अपने मतदान केन्द्र के लिए जीपीएस युक्त 16 बसों में रवाना कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नाहन शह...