June 14, 2024 2:34 PM

शिमला, चंबा, सिरमौर, मंडी और कुल्लू में स्थापित होंगी एनडीआरएफ की छोटी टुकड़ियां

शिमला, चंबा, सिरमौर, मंडी और कुल्लू में स्थापित होंगी एनडीआरएफ की छोटी टुकड़ियां ,मानसून सीजन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने दिए निर्देश,अर्ली अलार्मिंग सिस्टम को और सुदृढ़ करने की कही बात। प्रदेश में आगामी मानसून सीजन की तैयारियों को लेकर आज मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने सचिवालय में समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी जिलों के उपायुक्त और सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। सभी उपायुक्तों ने आगामी सीजन को लेकर जिला स्तर पर की गई तैयारियों की वर्चुअल माध्यम से जानकारी दी। बैठक म...

June 7, 2024 6:19 PM

सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 11 जून को उपरोजगार कार्यालय बड़सर में और 12 जून को उपरोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लिए जाएंगे

एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 11 जून को उपरोजगार कार्यालय बड़सर में और 12 जून को उपरोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या पास तथा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युव...

June 7, 2024 6:14 PM

कांगड़ा जिला के किसानों को 367 क्विंटल उन्नत किस्म का धान का बीज रियायतीं दरों पर उपलब्ध करवाया जा रहा

कृषि विभाग के माध्यम से कांगड़ा जिला के किसानों को 367 क्विंटल उन्नत किस्म का धान का बीज रियायतीं दरों पर उपलब्ध करवाया जा रहा है जिसपर प्रदेश सरकार द्वारा लगभग 30 लाख का उपदान दिया जा रहा है । यह जानकारी उप मुख्य सचेतक केवल पठानिया ने आज रैत में कृषि विभाग के तत्वावधान में आयोजित बीज वितरण समारोह में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए दी । उन्होंने कहा कि रैत कृषि खण्ड में लगभग 55 किवंटल धान का बीज उपदान पर सैकड़ों किसानों को आवंटित किया जा रहा है । इस धान के बीज पर प्रदेश सरकार द्वारा 8000 रुपय...

June 7, 2024 6:12 PM

किन्नौर: उपायुक्त कार्यालय में वर्चुअल माध्यम से आपदा प्रबंधन पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

उपायुक्त कार्यालय में वर्चुअल माध्यम से आपदा प्रबंधन पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बाढ़ व भू-स्खंलन पर तैयारियों की रूप-रेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, आई.टी.बी.पी के अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

June 7, 2024 6:10 PM

आगामी मानसून सीजन: आपदा प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए ऊना जिले में 14 जून को मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा

अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए ऊना जिले में 14 जून को मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस दिन जिले में निर्धारित स्थलों तथा संस्थानों में बारिश-बाढ़-भूस्खलन से प्रतीकात्मक नुकसान मानकर मॉक ड्रिल की जाएगी। इसमें आपदा प्रबंधन को लेकर प्रतिक्रिया योजना की प्रभावकारिता को परखा जाएगा तथा योजना की समीक्षा और कमियों का विश्लेषण कर उन्हें सुधारने का काम किया जाएगा। इससे जिला आपदा प्रबंधन योजना को और पुख्ता बन...

June 7, 2024 6:08 PM

आगामी सेब सीजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें: जगत सिंह नेगी

राज्य सरकार आगामी सेब सीजन के दौरान फल उत्पादकों को लाभ पहुंचाने के लिए यूनिवर्सल कार्टन की शुरुआत सुनिश्चित करेगी। यह बात बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां विभिन्न हितधारकों के साथ सेब सीजन की तैयारियों के तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सेब उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है। सेब सीजन के महत्व को देखते हुए राज्य सरकार सेब सीजन को सफल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोडे़गी। सभी हितधारकों के ल...

June 7, 2024 6:05 PM

पिछले वर्ष बरसात में मंडी जिला में हुए भारी नुकसान को देखते हुए इससे निपटने की तैयारियां शुरू

पिछले वर्ष बरसात में मंडी जिला में हुए भारी नुकसान को देखते हुए इससे निपटने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार डीआरडीए हॉल मंडी में एसडीएम मंडी ओम कांत ठाकुर की अध्यक्षता में उपमंडल स्तर की बैठक आयोजित की गईं। बैठक में लोक निर्माण, जल शक्ति, वन, परिवहन, स्वास्थ्य, विद्युत, राजस्व सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आपदा के दौरान त्वरित कार्यवाही के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी अधिकारियों के मोबाईल नम्बरों की सूची बनाई...

June 7, 2024 6:04 PM

8वीं मेगा मॉक एक्सरसाइज के संदर्भ में राज्य स्तरीय अभिविन्यास एवं समन्वय समिति की बैठक का आयोजन

8वीं मेगा मॉक एक्सरसाइज के संदर्भ में राज्य स्तरीय अभिविन्यास एवं समन्वय समिति की बैठक का आयोजन आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया, जिसकी अध्यक्षता निदेशक-सह-विशेष सचिव राजस्व आपदा प्रबंधन हिमाचल प्रदेश डीसी राणा ने की। बैठक में जिला शिमला के अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ उपस्थित रहे। डीसी राणा ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के जिलों में आपदा प्रबंधन योजना की समीक्षा करना तथा उनकी जिम्मेदारियों से अवगत करवाना है ताकि आपदा के समय हर जिला आपदा से...

June 7, 2024 5:46 PM

  प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुर्नगठित मौसम पर आधारित फसल बीमा योजना के तहत  खरीफ फसल बीमा करवाने की अंतिम तिथि 

कृषि उप निदेशक कुल्लू ने बताया कि कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा खरीफ  सीजन 2024  - 2025  में फसलों के बीमा के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है जिसके तहत मक्का तथा  धान   की फसल पर बीमा राशि 60000 रुपये प्रति हेक्टेयर तथा प्रीमियम राशि 96 रुपये प्रति बीघा रहेगी,  बीमा करवाने की  अंतिम तिथि 15 जुलाई , 2024 है।    उन्होंने कहा कि टमाटर  फसल पर बीमा राशि 2 लाख प्रति हेक्टेयर तथा  प्रीमियम राशि 800 रुपये प्रति बीघा है,  बीमा करवाने की  अंतिम तिथि 14 जून , 2024  है।    बंद गोभी तथा फूल गोभी  की फसल  पर...

June 7, 2024 5:45 PM

कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई विधानसभा की आन्तरिक सुरक्षा सम्बन्धि समीक्षा बैठक

विधान सभा सचिवालय के मुख्य समिति कक्ष में माननीय अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश विधान सभा श्री कुलदीप‍ सिंह पठानिया की अध्यक्षता में हि0 प्र0 विधान सभा परिसर के अन्दर की आन्तरिक सुरक्षा सम्बन्धि समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, हि0 प्र0 सरकार श्री औंकार शर्मा, पुलिस महानिदेशक, हि0 प्र0 श्री अतुल वर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था श्री अभिषेक त्रिवेदी, विधानसभा सचिव श्री यशपाल शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक सर्तकता श्री संतोष पटियाल तथा पुलिस अधीक्षक जिला शिमला ...