June 20, 2024 5:02 PM

माॅनसून सीजन के दृष्टिगत करसोग में आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूप स्थापित

माॅनसून सीजन के दृष्टिगत करसोग उपमंडल में किसी भी प्रकार की संभावित आपदा के समय में लोगों की सहायता, राहत व बचाव के संबंध में उपमंडल प्रशासन ने आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूप स्थापित किया है। एसडीएम कार्यालय में स्थापित आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूप 21 जून से 24 घंटे, सातों दिन कार्य करेगा।  उपमंडलाधिकारी (ना.) करसोग राज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि माॅनसून सीजन को देखते हुए लोगों की सुविधा और किसी भी प्रकार की संभावित प्राकृतिक आपदा से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए यह कंट्रोल रूम स्थापित किया गया ह...

June 20, 2024 5:01 PM

विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव के लिए वीरवार को भी किसी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया

विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव के लिए वीरवार को भी किसी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। इस उपचुनाव के लिए 14 जून से आरंभ हुई नामांकन प्रक्रिया की समाप्ति के लिए मात्र एक ही दिन शेष है और अभी तक केवल एक ही प्रत्याशी ने पर्चा भरा है।  एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जून निर्धारित की है।  उन्होंने बताया कि 21 जून दोपहर बाद 3 बजे तक प्राप्त नामांकन पत्रों की ज...

June 20, 2024 5:00 PM

जाइका वानिकी परियोजना का अपना ब्रांड हिमट्रेडिशन के उत्पादों का डंका अब पड़ोसी देश श्रीलंका में भी बजेगा

जाइका वानिकी परियोजना का अपना ब्रांड हिमट्रेडिशन के उत्पादों का डंका अब पड़ोसी देश श्रीलंका में भी बजेगा। जाइका परियोजना से जुड़े स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को खरीद कर जाइका श्रीलंका की टीम के चेहरे प्रफुल्लित हुए। दो दिवसीय हिमाचल दौरे पर पहुंचे प्रतिनिधियों ने पालमपुर के समीप गोपालपुर मार्केटिंग आउटलैट से हिमट्रेडिशन ब्रांड के ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स की खरीददारी की। इस दौरान हिमाचली टोपी, शॉल, आचार, चटनी, पत्तल, बैग सहित कई अन्य उत्पादों की खूब बिक्री हुई। वीरवार को वन मंडल प...

June 20, 2024 4:58 PM

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया– विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर में उपचुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए कड़े प्रबंध किए गए

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर में उपचुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों और उम्मीदवारों के चुनावी खर्च पर कड़ी नजर रखने के लिए अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं।  जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार वीडियो सर्विलांस टीम, वीडियो व्यूइंग टीम, उड़न दस्ते, अकाउंटिंग टीम, व्यय निगरानी टीम और अन्य टीमों की...

June 20, 2024 4:45 PM

10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर आयुष विभाग शुक्रवार सुबह जिला हमीरपुर के 12 महत्वपूर्ण स्थानों पर योगाभ्यास सत्र आयोजित करेगा

10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर आयुष विभाग शुक्रवार सुबह जिला हमीरपुर के 12 महत्वपूर्ण स्थानों पर योगाभ्यास सत्र आयोजित करेगा। इस दौरान आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक आम लोगों को योगाभ्यास करवाएंगे।  जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. देश राज वर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय हमीरपुर में बचत भवन के अलावा जिला न्यायिक परिसर हमीरपुर, एनआईटी परिसर, कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी खरवाड़, राजकीय औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी, उपमंडलीय दंडाधिकारी कार्यालय भोरंज, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़सर...

June 20, 2024 4:44 PM

हिमाचल प्रदेश: अमित मेहरा ने चंबा ज़िला के नए अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी (एडीएम) के रूप में कार्यभार संभाला

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2010 बैच के अधिकारी अमित मेहरा  ने चंबा ज़िला के नए अतिरिक्त  ज़िला दंडाधिकारी (एडीएम) के रूप में कार्यभार संभाला है ।    अतिरिक्त  ज़िला दंडाधिकारी   चंबा का  पदभार ग्रहण करने से  पहले वे  ज़िला कांगड़ा  में अतिरिक्त पंजीयक सहकारी सभाएं   का कार्यभार संभाल रहे थे।    इससे पहले  भी उन्होंने  चंबा में इसी पद पर  अपनी सेवाएं प्रदान की हैं।  वह चंबा के विभिन्न उप मंडलों में   उप मंडल अधिकारी नागरिक (एसडीएम) के पद पर रह चुके हैं ।  उन्होंने प्रदेश के विभिन्न  स्थ...

June 20, 2024 4:32 PM

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सिहुंता छिंज मेला कमेटी द्वारा आयोजित स्टार नाइट में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सिहुंता छिंज मेला कमेटी द्वारा (बुधवार को) आयोजित स्टार नाइट में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कुलदीप सिंह पठानिया ने आयोजन समिति को सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि मेले व त्योहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। इसे संजोए रखना समाज के हर व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रदेश देवी-देवताओं की धरती है। यहां आयोजित होने वाले मेले, त्यौहार और उत्सव हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग हैं। इन मेलों से सामाजिक सहयोग, समरसता, सौहार्द तथा भाईचारा बढ़ता है। विधानसभा अध्य...

June 20, 2024 4:30 PM

जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा– शैक्षणिक संस्थानों के परिसरों के अलावा अन्य स्थानों पर भी चुनावी रैलियों के लिए अनुमति लेना जरूरी

जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने कहा कि देहरा विस उपचुनाव -2024 के दृष्टिगत चुनावी जनसभाओं के लिए खबली ग्राउंड, हरिपुर ग्राउंउ तथा पंचायत ग्राउंड नजदीक ठाकुर कालेज ढलियारा निर्धारित किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने देते हुए बताया कि शैक्षणिक संस्थानों के परिसरों के अलावा अन्य स्थानों पर भी चुनावी रैलियों के लिए अनुमति लेना जरूरी है ताकि कानून तथा व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए उपयुक्त कदम उठाए जा सकें।  उन्होंने कहा कि चुनावी रैलियों की विडियोग्राफी करने का प्रावधान भ...

June 20, 2024 4:28 PM

किन्नौर: जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश; जिला के लोगों की सभी समस्याओं का निवारण प्राथमिकता से करें

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिला किन्नौर के आई.टी.डी.पी भवन में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला के लोगों की सभी समस्याओं का निवारण प्राथमिकता से करें ताकि जिला के लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा उनके हित में आरंभ किए गए कार्यों का लाभ प्राप्त हो सके। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार विभिन्न जन-कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के माध्यम से समस्त प्रदेश के लोगों के कल्याण व सुवि...

June 20, 2024 4:23 PM

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने — युवाओं के सर्वांगीण विकास  में स्काउट एंड गाइड की अहम भूमिका है

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास  में स्काउट एंड गाइड की अहम भूमिका है। स्काउट गाइड के माध्यम से युवाओं में समाज सेवा तथा देश सेवा का भाव जागृत होता है। बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाढ में भारत स्काउट गाइड के राजस्थान राज्य स्तरीय स्काउटर गाइडर शैक्षिक शिविर के समापन समारोह बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि स्काउट गाइड निस्वार्थ सेवा भाव के साथ कार्य करता है तथा इससे स्काउट गाइड में शामिल विद्यार्थी समाज की एकजुटता तथा परोपकार के लिए हमेशा तत्...