June 21, 2024 4:06 PM

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम रिज पर आयोजित

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर  रिज पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में योग क्रियाएं की। आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी योग में भाग लिया। इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि आज पूरा विश्व योगमय हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है और सम्पूर्ण विश्व इसे अपना रहा है। योग हमें प्राचीन संस्कृति, परम्परा और अध्यात्म से जोड़ता है।...

June 21, 2024 3:55 PM

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: लाहौल स्पीति पुलिस और सीमा सड़क संगठन ने सिटिंगरी से तायुल गोम्पा तक ट्रेकिंग अभियान चलाकर फिट इंडिया का संदेश दिया

केलंग लाहौल स्पीति 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लाहौल स्पीति पुलिस और सीमा सड़क संगठन ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत सिटिंगरी से तायुल गोम्पा तक ट्रेकिंग अभियान चलाकर फिट इंडिया का संदेश दिया ।पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने फिट इंडिया के तहत ट्रेकिंग दल को सिटिंगरी से तायुल गोम्पा के लिये हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और मयंक चौधरी भी इस अभियान में शामिल हुए । तायुल गोम्पा प्रांगण में पुलिस व बीआरओ के जवानों ने योगाभ्यास से लोगों को जीवन मे योग को अपनाने व स्वस्थ्य रहने सन्देश दिया । जिला ...

June 21, 2024 3:52 PM

शिमला में 20 दिनों में पहुंचे रिकॉर्ड 2.50 लाख पर्यटक वाहन, गर्मी से बचने के लिए भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे शिमला

भीषण गर्मी से बचने के लिए लाखों की तादाद में पर्यटक हिमाचल प्रदेश का रुख कर रहे हैं। राजधानी शिमला में भी पिछ्ले 20 दिनों में 2 लाख 50 हजार पर्यटक वाहनों का आवागमन हुआ है जो कि अपने आप में बहुत बड़ा आंकड़ा है। भारी संख्या में पर्यटकों के आवागमन से शहर में ट्रैफिक की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है हालांकि शिमला पुलिस यातायात प्रबंधन को सुचारू रखने के लिए पूरी मशक्कत कर रही है। एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि गर्मी से बचने के लिए बाहरी राज्यों से पर्यटक शिमला पहुंच रहें हैं। 1 से ...

June 21, 2024 3:06 PM

जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिला किन्नौर के लोक निर्माण विश्राम गृह रिकांग पिओ में स्थानीय क्षेत्र विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता की

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिला किन्नौर के लोक निर्माण विश्राम गृह रिकांग पिओ में स्थानीय क्षेत्र विकास समिति (लाडा) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मंत्री ने शोंगटोंग-करच्छम जल विद्युत परियोजना, काशंग जल विद्युत परियोजना व अन्य लघु जल विद्युत परियोजनाओं के प्रबंधकों एवं परियोजना प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ प्रभावित पंचायतों में चल रहे विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर उन्होंने जल विद्युत परियोजनाओं द्वारा राशि जमा करवाने व परियोजना स...

June 21, 2024 3:04 PM

हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन को 500 MW सोलर ऊर्जा के दोहन का लक्ष्य दिया है: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने  जिला ऊना के पेखूबेला में 32 मेगावाट क्षमता की सौर विद्युत परियोजना के उद्घाटन अवसर पर जनसभा को सम्बोेधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन को 500 मेगावाट सोलर ऊर्जा के दोहन का लक्ष्य दिया है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अधिकारियों को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किए जा रहे बल्क ड्रग पार्क में ही 150 मेगावाट बिजली की जरूरत होगी। उन्होंने कहा ...

June 21, 2024 3:01 PM

विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने आईएएस अधिकारी चंद्रभूषण त्रिपाठी को सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया

विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने 2012 बैच के आईएएस अधिकारी चंद्रभूषण त्रिपाठी को सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। चंद्रभूषण त्रिपाठी ने वीरवार को हमीरपुर पहुंचते ही जिला के अधिकारियों से उपचुनाव की तैयारियों की जानकारी ली और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए तथा निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनु...

June 20, 2024 6:55 PM

रिटर्निंग अधिकारी दिव्यांशु सिंगल ने बताया कि 51-नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में उप-चुनाव के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के तहत  एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया

रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी (ना.) नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने बताया कि 51-नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में उप-चुनाव के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के तहत  एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया।   उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (आई.एन.सी.) की ओर से कृष्ण लाल ठाकुर पुत्र अमर चन्द ठाकुर, गांव अन्दरोला उपरला, डाकघर पंजैहरा, तहसील नालागढ़, ज़िला सोलन ने उपमण्डलाधिकारी कार्यालय नालागढ़ में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दिव्यांशु सिंगल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नामांकन पत्र दाखिल कर...

June 20, 2024 5:50 PM

ऊना: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 32 मेगावाट की पेखूबेला सौर ऊर्जा परियोजना प्रदेश की जनता को समर्पित की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने  ऊना जिला के पेखूबेला में हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा निर्मित 32 मेगावाट की पेखूबेला सौर ऊर्जा परियोजना प्रदेश की जनता को समर्पित की। मुख्यमंत्री ने इस सौर परियोजना का शिलान्यास 2 दिसम्बर, 2023 को किया था तथा लगभग चार महीने में ही 15 अप्रैल, 2024 को इस परियोजना से बिजली उत्पादन शुरू कर दिया गया। जिसका आज मुख्यमंत्री द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया। पेखूबेला परियोजना का निर्माण 220 करोड़ रुपये की लागत से 49 हेक्टेयर भूमि पर किया गया है। मुख...

June 20, 2024 5:05 PM

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 22 व 23 जून, 2024 को जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 22 व 23 जून, 2024 को जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री 22 जून को प्रातः 10 बजे संसोग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत वह ग्राम पंचायत एंटी तहसील जुब्बल चरण-प्रथम और तृतीय में बागवानी भूमि के लिए एंटी खड्ड से एलआईसी ग्राम पंचायत एंटी का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात वह लोगों की समस्याएं सुनेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। इसके उपरा...

June 20, 2024 5:04 PM

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में मानसून सीज़न 2024 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में मानसून सीज़न 2024 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। अनुपम कश्यप ने संबंधित अधिकारियों को मानसून से पूर्व नालियों की सफाई करने व आवश्यक मुरम्मत करवाने के निर्देश दिए ताकि इस दौरान पानी की बेहतर निकासी हो सके। उन्होंने कहा कि सभी उपमण्डलाधिकारी, डेम प्राधिकारी एवं जिला आपदा नियंत्रण प्राधिकरण मौसम विज्ञान द्वारा जारी पूर्व चेतावनी एवं परामर्श को आमजन तक पहुंचाएं ताकि समय रहते जिला के नागरिक सजग हो सके। उन्होंने डेम प्राधिकारी को डेम के ...