August 30, 2024 4:44 PM

निःशुल्क कोर्सों के आवेदन की बढ़ाई गई तिथि अब 30 सितम्बर तक कर सकेंगे आवेदन-प्रबंधक एनएसआईसी

प्रशिक्षण के बाद व्यवसाय शुरू करने व रोजगार दिलवाने में निगम द्वारा  सहायता दी जाती है। भारत सरकार के कौशल विकास योजना के अंतर्गत करवाए जाने वाले निःशुल्क कोर्सों के लिए आवेदन की तिथि को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। एन.एस.आई.सी. प्रबंधक लोकेश भाटिया ने बताया  बारिश के कारण कई ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात की सुविधा न मिलने के कारण कई अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पा रहे थे।  इसी को ध्यान में रखते हुए आवेदन करने की तिथि को 30 सितंबर तक बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि सूक्ष्म, लघु एंव मध्यम उद्यम मंत्रा...

August 30, 2024 4:43 PM

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 31 अगस्त से 2 सितंबर तक ऊना जिला के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे और संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेंगेI यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 31 अगस्त को सायं 3 बजे ऊना पहुंचेगे और ऊना में चल रहे विभिन्न विकास परियोजनाओं का जायजा लेंगे. उप मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह घालूवाल में रहेगा।   प्रवक्ता ने बताया कि उ...

August 30, 2024 4:32 PM

सोलन जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में गहराया पेयजल संकट

जिला सोलन में पेयजल संकट काफी समय से विकराल रूप धारण किये हुए है। अब जल शक्ति विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में भी समुचित पानी की सप्लाई करने में असमर्थ दिखाई दे रहा है। सोलन जिला की चार पंचायतों के दर्जनों गांव के लोग बीते एक माह से पेयजल की नियमित आपूर्ति न होने से परेशान है। व आज जिला परिषद सदस्य मनोज वर्मा की अध्यक्षता में शमरोड, नौणी, ओच्छघाट व स्नहोंल पंचायत के प्रधान उपप्रधान जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता से मिले व उन्हें उनके क्षेत्र में पानी की लीकेज बारे बताया जिस से पानी बर्बाद हो रहा ह...

August 26, 2024 3:21 PM

श्री कृष्ण जन्माष्टमी: चंबा जिला की विश्वविख्यात मणिमहेश यात्रा आज से आधिकारिक रूप से आरम्भ

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मणिमहेश डल झील में छोटे न्हौण (स्नान) के साथ ही चंबा जिला की विश्वविख्यात मणिमहेश यात्रा आज से आधिकारिक रूप से आरम्भ हो गई। राधाष्टमी पर शाही स्नान के साथ 11 सितम्बर को इस यात्रा का समापन होगा। आज हजारों श्रद्धालुओं ने मणिमहेश डल झील में आस्था की डुबकी लगाई तथा कैलाश पर्वत के दर्शन किए। अब तक देश के विभिन्न राज्यों से करीब 50 हजार श्रद्धालु यात्रा कर चुके हैं तथा श्रद्धालुओं का निरंतर यहां आना जारी है। समुद्र तल से करीब 13 हजार 500 फुट की ऊंचाई पर स्थित मणिमहेश डल झील तक...

August 24, 2024 12:00 PM

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नलवाड़ मेला साईगलू के समापन समारोह की अध्यक्षता की

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आठ दिवसीय नलवाड़ मेला साईगलू के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेले एवं त्य़ौहार हमारी समृद्ध संस्कृति एवं परम्पराओं के वाहक हैं। ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारे की भावना और भी सुदृढ़ होती है। मेलों के दौरान खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों से युवाओं को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए मंच प्राप्त होता है। उन्होंने मेला आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी।स्थानीय विकास कार्यों की चर्चा करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा क...

August 24, 2024 11:55 AM

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में दशहरा सांस्कृतिक उप समिति व प्लाट आवंटन समिति की बैठक का आयोजन किया गया

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा सांस्कृतिक उप समिति के अध्यक्ष अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को दशहरा सांस्कृतिक उप समिति व प्लाट आवंटन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में उन्होंने कहा कि इस वर्ष 13 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान दिन व रात्रि के समय आयोजित किए जाने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भव्यता प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय दशहरा को भव्यता प्रदान करते हुए...

August 24, 2024 11:47 AM

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने पूह खण्ड में महिला मंडल भवन मूरंग का लोकार्पण किया

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने पूह खण्ड के ग्राम पंचायत मूरंग का दौरा कर 10 लाख 50 हजार रुपये की लागत से निर्मित महिला मंडल भवन मूरंग (गा्रमंग) का लोकार्पण किया। राजस्व मंत्री ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के हर एक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है और समावेशी विकास के प्रति वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि वन अधिकार अधिनियम-2006 भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार की देन है जिससे जनजातीय ल...

June 21, 2024 5:15 PM

 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन भरा

 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में शुक्रवार को अपना नामांकन भरा। इस दौरान कांग्रेस कोषाध्यक्ष व पूर्व उम्मीदवार डॉक्टर राजेश शर्मा भी उपस्थित रहे। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि तीन विधानसभा के उपचुनाव होने जा रहे हैं। देहरा के पूर्व विधायक से जनता को यह पूछना चाहिए कि आपने किसके दबाव में इस्तीफा दिया और उपचुनाव थोपा। पूर्व निर्दलीय विधायक का मैंने हर काम क़िय...

June 21, 2024 5:13 PM

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस योगाभ्यास के साथ मनाया गया

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस योगाभ्यास के साथ मनाया गया। प्रातः कालीन सभा में योग विशेषज्ञ  अमित शर्मा व दीप्ती शर्मा ने छात्र - छात्राओं को योग के योग के बारे विस्तार से जानकारी दी । दोनों रिसोर्स  व्यक्तियों ने बच्चों को  विभिन्न प्रकार के योगासन और प्राणायाम करने की विधि बताई। विद्यालय के सभी छात्रों और अध्यापकों तथा अन्य सभी  कर्मचारियों ने योगासन और प्राणायाम करने में बढ़चढ़ कर भाग लिया । इस मौके पर  विद्यालय के कुछ छात्र - छात्राओं ने कठिन स्तर क...

June 21, 2024 5:12 PM

मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना और वन समृद्धि-जन समृद्धि योजना के तहत जाइका वानिकी परियोजना इस बार अधिक से अधिक पौधे रोपेगी

मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना और वन समृद्धि-जन समृद्धि योजना के तहत जाइका वानिकी परियोजना इस बार अधिक से अधिक पौधे रोपेगी। इसके मद्देनजर जाइका के मुख्य परियोजना निदेशक समीर रस्तोगी ने तय लक्ष्य के मुताबिक पौधरोपण करने का निर्णय लिया है। प्रदेश में होने वाले वन महोत्सव के दौरान चलने वाले पौधरोपण अभियान में जाइका वानिकी परियोजना अहम भूमिका निभाएगी। सीपीडी समीर रस्तोगी ने डीएफओ जोगिंद्रनगर कमल भारती और वन विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ शुक्रवार को चौंतडा नर्सरी फार्म का निरीक्षण किया, जहां पर गुणात...