September 21, 2024 4:54 PM

समेकित बाल विकास परियोजना ऊना और हरोली में नई आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं के लिए “आंगनबाड़ी केंद्र प्रबंधन“ के तहत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

समेकित बाल विकास परियोजना ऊना और हरोली में नई आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं के लिए “आंगनबाड़ी केंद्र प्रबंधन“ के तहत प्रशिक्षण शिविर शनिवार को कल्याण भवन में आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता डीपीओ आईसीडीएस नरेंद्र कुमार ने की।   प्रशिक्षिण शिविर में डीपीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को वित्तीय साक्षरता के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि वर्तमान समय में ऑनलाइन फ्रॉड बहुत अधिक बढ़ गया है। इसलिए अपने बैंक खाते संबंधित जानकारी किसी से भी शेयर न करें। उन्होंने नई कार्यकर्त्ताओं को विभागीय स्तर पर संचा...

September 21, 2024 4:37 PM

Himachal Pradesh: प्रदेश सरकार अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को दे रही बल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने  कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है, ताकि सरकारी शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे बच्चों को सुविधाएं सुनिश्चित की जा  सके । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण तंत्र को मजबूत करने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) और सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डाइट) को सशक्त करने का निर्णय लिया है। एससीईआरटी को स्कूल और शिक्षक प्रशिक्षण के लिए राज्य में शीर्ष ...

September 21, 2024 3:55 PM

गांव मसेरन के दुनी चंद ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं को अपनाकर खेती से एक साल में ही लगभग 4 लाख की कमाई अर्जित की

कड़ी मेहनत एवं सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं से मंडी जिला के किसान सफलता की नई इबारत लिख रहे हैं। पधर उपमंडल के गांव मसेरन के दुनी चंद ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं को अपनाकर खेती से एक साल में ही लगभग 4 लाख की कमाई अर्जित की है।     हिन्दुस्तान साल्ट लिमिटेड से वर्ष 2020 में सेवानिवृत होने के बाद पेंशन न होने के कारण जब उनके पास परिवार के भरण-पोषण का कोई जरिया न रहा तो वह खेती करके आय का स्रोत ढूंढने लगे। परन्तु बंदरों, आवारा पशुओं और जंगली जानवरों द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाने के कारण इसमें स...

September 21, 2024 3:50 PM

चम्बा: ग्राम पंचायत मैहला में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता ही सेवा थीम को लेकर एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया

चम्बा जिला की ग्राम पंचायत मैहला के पंचायत घर में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आज स्वच्छता ही सेवा थीम को लेकर एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मैहला के चिकित्सक डॉ ऋषभ शर्मा सहित उनकी टीम ने पंचायत के लोगों के स्वास्थ की जांच की जिसमें रक्तचाप मधुमेह की जांच की गई व क्षय रोग के प्रति लोगों को जागरूक किया तथा अपनी साफ सफाई तथा अपने घर अपने वार्ड और अपने क्षेत्र को साफ सुथरा रख कर बीमारियों से बचने का आह्वाहन किया गया।     इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य क...

September 21, 2024 3:48 PM

आनी के सिविल अस्पताल में दिव्यांग जांच शिविर में 238 लोगों की हुई जांच

जिला रेडक्रास सोसायटी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला विकलांगता पुनर्वास की ओर से आनी के सिविल अस्पताल में आयोजित दिव्यांग जांच शिविर में 238 लोगों की जांच की गई। इसके अलावा कल्याण विभाग की ओर से 45 लोगों को सहायक उपकरण के तौर पर व्हील चेयर इत्यादि वितरित किए गए।  करीब 10 लोगों को सहायक उपकरण वितरित करने के लिए कल्याण विभाग द्वारा चिन्हित किया गया है।     एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने विभिन्न पात्र लोगों को सहायक उपकरण वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला रे...

September 21, 2024 3:42 PM

हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट बैंडर्स पॉलिसी के लिए विधान सभा समिति का गठन

हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधान सभा प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए एवं दिनाँक 10 सितम्बर, 2024 को माननीय सदन द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट बैंडर्स पॉलिसी बनाते हुए विधान सभा की एक समिति का गठन किया है। इस समिति के उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान सभापति होंगे जबकि ग्रामीण विकास एवं  पंचायती राज मंत्री अनिरूद्व सिंह, लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, माननीय विधायक अनिल शर्मा, विधायक सतपाल सत्ती, विधायक...

September 20, 2024 6:52 PM

एनएसआईसी मंडी में “हिंदी पखवाड़ा” मनाया गया; भाषण प्रतियोगिता में हर्षा और चित्रकला में प्रियंका रही प्रथम

मंडी के पुलघराट स्थित भारत सरकार के राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम प्रशिक्षण संस्थान मंडी में आज शुक्रवार को “हिंदी पखवाड़ा” के अंतर्गत प्रशिक्षुओं द्वारा हिंदी भाषा के प्रति जागरूक करने के संकल्पों के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला लोक संपर्क अधिकारी, मंडी, हेमंत शर्मा मुख्य अतिथि रहे। “हिंदी पखवाड़ा” के अवसर पर संस्थान में हिंदी भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न व्यवसायों के प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।        मुख्य अतिथि हेमंत शर्म...

September 20, 2024 6:47 PM

आरसेटी के मुफ्त प्रशिक्षण का लाभ उठाएं महिलाएं: उपायुक्त अमरजीत सिंह

उपायुक्त अमरजीत सिंह ने महिलाओं और युवाओं से आग्रह किया है कि वे मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के माध्यम से आयोजित किए जाने वाले निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ उठाकर अपने उद्यम स्थापित करें। इससे वे अपनी आय बढ़ाने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी रोजगार दे सकते हैं।     शुक्रवार को आरसेटी के परिसर में ग्राम पंचायत भटेड़ की महिलाओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि यह संस्थान स्थानीय जरूरतों और रोजगार की संभावनाओं ...

September 20, 2024 6:17 PM

सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने के लिए शीघ्र बुलाई जाएगी बैठक – विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला स्थित गयेटी थियेटर में ’दी जाॅर्ज इंस्टीटूशन फाॅर ग्लोबल हैल्थ’ संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।  इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिमला शहर की खूबसूरती के लिए सफाई व्यवस्था को बनाए रखने में सफाई कर्मियों का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि बरसात एवं सर्दियों के दौरान जब लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकते, उस समय सफाई कर्मचारी अपनी जिम्मेवारी को समझते हुए सफाई व्यवस्था को नियमित रूप से ...

September 20, 2024 6:15 PM

फल पौधशाला पंजीकरण और विनियमन की जानकारी देने को लगा प्रशिक्षण शिविर

बागवानी विभाग ऊना ने नर्सरी उत्पादकों को पौधशाला पंजीकरण और विनियमन को लेकर गहन जानकारी देने के लिए शुक्रवार को पशुपालन विभाग के सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में ऊना जिले के सभी नर्सरी उत्पादकों ने भाग लिया और उन्हें फलदार पौधों के पंजीकरण और उच्च गुणवत्ता वाले पौधों के उत्पादन पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।   कार्यक्रम के दौरान उपनिदेशक बागवानी, डॉ. केके भारद्वाज ने बताया कि जिले की विभिन्न पंजीकृत फल पौधशालाओं में लगभग सभी प्रकार के फलदार प...