September 11, 2024 8:47 PM

संजौली मस्जिद विवाद मामले में राज्य सरकार कानून के तहत कार्रवाई करेगी- हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह  

        हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि संजौली मस्जिद विवाद मामले में राज्य सरकार कानून के तहत कार्रवाई करेगी। आज शिमला में संवाददाताओं से बातचीत में श्री सिंह ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों की एक समिति बनाई जाएगी और उसकी सिफारिशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्‍होंने बताया कि मामला फिलहाल निचली अदालत में है।     शिमला के उपनगर संजौली में एक समुदाय विशेष के धार्मिक स्‍थल के अवैध निर्माण को लेकर आज विरोध प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों ...

August 26, 2024 7:02 PM

किन्नर कैलाश महादेव के यात्रा के 26 वें व अन्तिम दिन लगभग 7,500 से अधिक श्रद्धालुओं ने किन्नर कैलाश यात्रा पूरी कर ली

19 हजार 8 सौ 50 फीट पर विराजमान किन्नर कैलाश महादेव के आधिकारिक रूप से जारी यात्रा के 26 वें व अन्तिम दिन लगभग 7 हजार 5 सौ से अधिक श्रद्धालुओं ने किन्नर कैलाश यात्रा पूरी कर ली हैं।       गौर रहें कि बीते वर्ष किन्नर कैलाश यात्रा अधिकारिक रूप से 15 दिनों के लिए शुरू किया गया था जिसमें लगभग 3 हजार 72 श्रद्धालुओ ने किन्नर कैलाश महादेव के दर्शन किए ।       बता दे कि इस बार किन्नर कैलाश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा जगह जगह पेयजल व शौंचालयों की सुविधा भी मुहैया कराई गई ...

August 26, 2024 6:56 PM

हिमाचल प्रदेश स्टील इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार से बिजली शुल्क पर सब्सिडी समाप्त न करने की मांग की

हिमाचल प्रदेश स्टील इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार से बिजली शुल्क पर सब्सिडी समाप्त न करने की मांग की है। ऐसा होने पर उद्योगों का पलायन होगा। इसका असर प्रदेश की आर्थिकी और रोजगार पड़ेगा। एसोसिएशन के महासचिव राजीव सिंगला ने कहा कि  पिछले 3 वर्षों से यह देखा जा रहा है कि हर साल उद्योग के लिए बिजली शुल्क में वृद्धि की जा रही है, लेकिन इस वर्ष 1 अप्रैल 2024 से प्रभावी, बिजली शुल्क में असाधारण रूप से उच्च वृद्धि हुई है, अर्थात 50 किलोवाट से कम बिजली भार वाले उपभोक्ताओं को छोड़कर सभी श्रेणी के उपभ...

August 11, 2024 2:33 PM

हिमाचल प्रदेश के विभिन्‍न हिस्‍सों में तेज बरसात जारी, बाढ़ और भूस्‍खलन से कई क्षेत्रों में जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त

हिमाचल प्रदेश के विभिन्‍न हिस्‍सों में तेज बरसात जारी है। बाढ़ और भूस्‍खलन से कई क्षेत्रों में जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। जनजातीय किनौर जिले में बाढ़ से भारी भूस्‍खलन हुआ है जिसके कारण कई किलोमीटर तक राष्ट्रीय राजमार्ग को क्षति पहुंची है। हालांकि किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है।   

August 4, 2024 1:32 PM

हिमाचल प्रदेश: शिमला, मंडी और कुल्लू जिलों में बादल फटने की घटना में लापता लोगों की तलाश जारी, 44 लोग अब भी लापता

  हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी और कुल्लू जिलों में बादल फटने की घटना में लापता लोगों की तलाश आज चौथे दिन भी जारी है। 44 लोग अब भी लापता हैं। इनमें से 36 लापता लोग शिमला जिले के रामपुर के समेज इलाके के हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्‍य आपदा मोचन बल की टीमें लाइव डिटेक्टर उपकरणों के साथ लापता लोगों की तलाश कर रही हैं। शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप ने तलाश दल के साथ स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के लिए तैनात बल में और लोग शामिल किए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि लोक निर्माण ...

August 4, 2024 10:41 AM

हिमाचल प्रदेश: शिमला और मंडी जिलों में बादल फटने और जमीन धंसने की घटना के बाद सेना ने राहत और बचाव कार्य तेज किए

  हिमाचल प्रदेश में शिमला और मंडी जिलों में बादल फटने और जमीन धंसने की घटना के बाद सेना ने सहायता और राहत कार्य तेज कर दिए हैं। बाढ़ग्रस्त रामपुर सब-डिवीजन के समेज गांव में लगभग 90 लोगों का सेना के चिकित्सा शिविर में इलाज किया गया है। सेना ने लोगों और आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही के लिए एक अस्थायी फुटब्रिज भी बनाया है और पीड़ितों को भोजन तथा दवाएं दी जा रही हैं। घटना-स्थल के पास अवरुद्ध सड़क की मरम्मत कर दी गई है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि खोज और बचाव कार्य के लिए अतिरिक्त दल तैनात किए गए हैं। सेना ...

August 2, 2024 1:48 PM

हिमाचल प्रदेश:   भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं में लापता लोगों को ढूंढने के लिए बचाव अभियान जारी

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में विभिन्न इलाकों में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं में लापता लोगों को ढूंढने के लिए बचाव अभियान जारी है। एनडीआरएफ, एसटीआरएफ पुलिस, होम गार्ड, फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसियों की संयुक्त टीमें बचाव अभियान चला रही हैं। इस बीच कुल्लू जिले के मलाणा बांध की सुरंग में फंसे चार लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आपदा प्रभावित क्षेत्र समेज का दौरा करेंगे। 

August 1, 2024 12:53 PM

गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात कर बादल फटने से उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली

गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात कर राज्य में बादल फटने से उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली। गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री को राहत और बचाव कार्यों में सहायता के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की तैनाती सहित केंद्र सरकार से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

August 1, 2024 11:56 AM

हिमाचल प्रदेश में तीन स्थानों पर मूसलाधार वर्षा और बादल फटने से भारी नुकसान, 41 लोग लापता

हिमाचल प्रदेश में कल रात तीन स्थानों पर मूसलाधार वर्षा और बादल फटने से भारी नुकसान की खबर है। बादल फटने और तेज वर्षा से आई बाढ़ के कारण 41 लोग लापता हैं। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के झाखड़ी क्षेत्र में हाइड्रो प्रोजेक्ट के पास समेज खड्ड में आधी रात को बादल फटने से तबाही मच गई। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया है कि बादल फटने से 36 लोग लापता है। उन्‍होंने बताया कि रामपुर उपखंड प्रशासन ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और होम गार्ड की टीमों के साथ बचाव अभियान शुरू कर दिया है। उपजि...

July 29, 2024 9:02 PM

राजधानी शिमला सहित हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

  राजधानी शिमला सहित हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों से रुक-रुक कर बारिश जारी है। इस बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। कल रात पंजाब से आ रहा एक वाहन शिमला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोलन जिले के दत्यार में भूस्खलन में फंस गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। भूस्खलन के कारण राजधानी के आसपास के इलाकों में संपर्क सड़कों पर भी यातायात बाधित हो गया है। इस मानसून में राज्य में अब तक सामान्य से 35 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुस...