August 15, 2024 10:52 AM

मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए देश के दक्षिणी हिस्‍सों में बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए देश के दक्षिणी हिस्‍सों में बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया। इस महीने की 18 तारीख तक केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और रायालसीमा में बहुत तेज वर्षा होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। विभाग ने अगले छह दिनों के दौरान  पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, उत्‍तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी भारत में भी तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अगले तीन से चार दिनों के दौरान हरियाणा, राजस्‍थान और पूर्वोत्‍तर भारत में मूसलाधार बारिश की संभावना व्‍यक्...