August 3, 2024 1:31 PM

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण और गोवा में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया

  मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण और गोवा में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिन के दौरान राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान, पश्चिम बंगाल के उपहिमालयी क्षेत्र, बिहार और उत्तर पूर्व क्षेत्रों में तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।   गांगेय पश्चिम बंगाल और झारखंड पर हवा के कम दबाव का क्षेत्र और चक्रवाती संचरण बना हुआ है। अगले 48 घंटों के दौरान इसके झारखंड, दक्षिण-पूर्व उत्तरप्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ में पश्चिम-उत्तर-प...

July 21, 2024 2:08 PM

गुजरात और उत्तराखंड में आज और कल अत्यधिक तेज बारिश की आशंका

      मौसम विभाग ने गुजरात में आज से 25 तारीख तक और उत्तराखंड में आज और कल अत्यधिक तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बहुत तेज वर्षा होने की संभावना जताई है। छत्तीसगढ़ और तटीय और आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में भी आज तेज वर्षा होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में मध्यम वर्षा और कुछ स्‍थानो...