September 1, 2024 10:29 PM

देश भर में ‘राष्‍ट्रीय पोषण माह’ की हुई शुरुआत, 1 से 30 सितंबर तक आयोजित होंगे स्वास्थ्य शिविर

प्रत्येक वर्ष 1 सितंबर से 30 सितंबर तक मनाया जाता है ‘राष्‍ट्रीय पोषण माह’।   इस वर्ष भी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आज से 7वें राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत की जा चुकी है। देश भर में पोषण संबंधी जागरूकता और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए इस राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की गई है। महीने भर चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य कुपोषण से निपटने के प्रयासों में और तेजी लाना तथा देश भर में समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है।   इस वर्ष राष्‍ट्रीय पोषण माह का विषय है: “सही पोषण-देश रोशन” ...

August 15, 2024 9:23 AM

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने एमपॉक्‍स को लगातार दूसरे वर्ष वैश्विक स्‍वास्‍थ्‍य आपदा किया घोषित

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने एमपॉक्‍स को लगातार दूसरे वर्ष वैश्विक स्‍वास्‍थ्‍य आपदा घोषित किया है। इस वायरल संक्रमण की शुरूआत अफ्रीकी देश कांगो से हुई थी, जो बाद में पडोसी देशों बुरूंडी, केन्‍या, रवांडा और युगांडा में फैल गई।     एमपॉक्‍स संक्रमित व्‍यक्ति के संपर्क में आने से फैलने वाला रोग है। कुछ मामलों में यह जानलेवा भी हो सकता है। एमपॉक्‍स पीडि‍त व्‍यक्ति में बुखार और फुंसी की समस्‍या होती है।  संगठन के निदेशक ने कहा है कि एमपॉक्‍स से निपटने के लिए अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर सहयोग की आवश्‍यकत...

July 30, 2024 12:39 PM

स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल ने जागरूकता अभियान और शैक्षिक कार्यक्रमों की आवश्यकता पर जोर दिया

  स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल ने केवल निदानकारी और चिकित्सीय विकल्पों पर ध्‍यान केंद्रित करने की जगह बीमारियों की रोकथाम के लिए स्‍वास्‍थ्‍य संसाधनों के अधिक निवेश पर जोर दिया है। देश के प्रमुख स्वास्थ्य व्यावसायिक निकायों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. गोयल ने यह बात कही।    बैठक के दौरान स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ावा देने, बीमारियों की रोकथाम और तम्बाकू तथा शराब के सेवन को खत्म करने की रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। सभी स्वास्थ्य निकाय स्वास्थ्य संवर्धन के लिए संभावित उपाय करन...

July 8, 2024 8:26 PM

डेंगू के मामलों को लेकर दिल्ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सभी अस्पतालों के प्रमुख अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

बरसात के मौसम में डेंगू के मामलों को लेकर दिल्ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सभी अस्पतालों के प्रमुख अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। श्री भारद्वाज ने बताया कि उन्‍होंने अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता, डेंगू मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था और अन्य तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। इसके अलावा उन्‍होंने डेंगू की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के कई निर्देश जारी किए हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने डेंगू संभावित क्षेत्रों में फॉगिंग और सफाई अभियानों को तेज करने के साथ-साथ मच्छरों की पैदावा...