August 6, 2024 8:29 AM

असम: असम में बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ से जनजीवन प्रभावित

असम के गुवाहाटी में भारी बारिश के बाद कल शाम अचानक आई बाढ़ से जनजीवन गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। गुवाहाटी के विभिन्न इलाकों में बड़े पैमाने पर जल भराव की सूचना है। इसके कारण वाहनों का आवागमन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। सड़कों पर पानी भरने के बाद भीषण ट्रैफिक जाम के कारण लोगों को घर पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए गुवाहाटी नगर निगम क्षेत्र में स्‍कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर सहित सभी शिक्षा संस्थान आज बंद कर दिए गए हैं।

July 29, 2024 9:15 PM

गुवाहाटी की विशेष अदालत ने असम लोक सेवा आयोग के कृषि विकास अधिकारी भर्ती घोटाले में सजा सुनाई

  गुवाहाटी की विशेष अदालत ने असम लोक सेवा आयोग के कृषि विकास अधिकारी भर्ती घोटाले में आज सजा सुनाई। विशेष अदालत ने आयोग के पूर्व अध्यक्ष राकेश पॉल को 14 वर्ष के कठोर कारावास और दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। अदालत ने अन्‍य सदस्यों बसंत कुमार डोले और समेदुर रहमान को 10 वर्ष के कठोर कारावास और दो-दो लाख रुपये तक के जुर्माने की सजा सुनाई। सूत्रों राकेश पॉल को चार अलग-अलग धाराओं में दोषी ठहराया गया है।      अदालत ने 29 अन्य आरोपी अभ्यर्थियों को भी चार-चार वर्ष कैद और 10 हजार रुपये तक जुर्माने क...