July 18, 2024 1:50 PM
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में गजा पट्टी में संघर्ष विराम के आह्वान को दोहराया
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने गजा पट्टी में तत्काल और पूर्ण संघर्ष विराम के अपने आह्वान को दोहराया है। भारत ने बिना किसी शर्त बंधकों की रिहाई का भी आह्वान किया है। बुधवार को पश्चिम एशिया पर एक खुली बहस में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के उप-प्रतिनिधि आर0 रविन्द्र ने कहा कि कई वर्षों तक विभिन्न तरह से फिलिस्तीन को दी गई विकास सहायता संबंधी धनराशि लगभग एक सौ 20 मिलियन अमरीकी डॉलर है। वाशिंगटन की दूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा कि परिषद की मांग ...