August 8, 2024 11:15 AM
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने टूरिस्ट गाइड्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के 25वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कल श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में आयोजित टूरिस्ट गाइड्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के 25वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की। इस अवसर पर श्री शेखावत ने कहा कि भारत में कोविड-19 महामारी के बाद घरेलू पर्यटन में तेजी आई है और पर्यटन उद्योग को पर्यटकों की बढ़ती संख्या के लिए खुद को विकसित करने की आवश्यकता है। श्री शेखावत ने कहा कि महामारी की समाप्ति के बाद से पर्यटन क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में 15 प...