August 21, 2024 8:07 AM

भाजपा ने आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए राम माधव और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को चुनाव प्रभारी किया नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी नेता राम माधव और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। केंद्र शासित प्रदेश में 18 और 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन चरणों में मतदान होगा।

July 11, 2024 2:17 PM

केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक पौधा लगाया

      केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत हैदराबाद के पार्टी कार्यालय में एक पौधा लगाया। उन्होंने तेलंगाना में लोगों, जानी-मानी हस्तियों, उद्योगपतियों और प्रतिष्ठित लोगों से एक पेड़ लगाने और बच्चे की तरह उसकी रक्षा करने का आह्वान किया।

July 8, 2024 11:57 AM

केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने हैदराबाद में भारतीय औषधि कांग्रेस की 73वीं बैठक को संबोधित किया

केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा है कि विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए औषधि उद्योग का सहयोग आवश्यक है। श्री रेड्डी ने हैदराबाद में कल भारतीय औषधि कांग्रेस की 73वीं बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और इसका लक्ष्य 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का है। श्री रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य वर्ष 2027 तक देश को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का है। उन्‍होंने कहा कि देश के निर्यात में औषधि उ...

June 25, 2024 9:39 AM

केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी के चौथे चरण का शुभारंभ किया

केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के साथ कल नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी के चौथे चरण का शुभारंभ किया। नीलामी में महत्वपूर्ण खनिजों के 21 ब्लॉक शामिल हैं। इनमें से 11 नए ब्लॉक अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री रेड्डी ने बताया कि नई सरकार बनने के 100 दिनों के भीतर तटीय खनिज ब्लॉकों की नीलामी का पहला चरण शुरू किया जाएगा।   खान ...

June 24, 2024 10:01 AM

महत्वपूर्ण खनिज खंडों की नीलामी के चौथे चरण का उद्घाटन करेंगे केंद्रीय कोयला और खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी

केंद्रीय कोयला और खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी और कोयला और खनन राज्‍य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज नई दिल्‍ली में महत्वपूर्ण खनिज खंडों की नीलामी के चौथे चरण का उद्घाटन करेंगे। मंत्रालय ने बताया कि इसमें दो अधिसूचित निजी अन्वेषण एजेंसियों को प्रमाण-पत्र दिया जाना भी शामिल है। मंत्रालय ने कहा कि खनिज संसाधनों की निकासी और व्यावहारिक आर्थिक मिश्र धातु तथा धातु में इसे परिवर्तित करने की कुशलता बढ़ाने के लिए अनुदान के अनुमोदन पत्र स्‍टार्टअप्‍स, अनुसंधान और विकास संस्‍थानों को दिए जाएंगे। इस अवसर पर अनुस...

June 21, 2024 8:17 PM

केन्‍द्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कोयला ब्‍लॉक नीलामी के 10वें दौर की शुरुआत की

          केन्‍द्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज हैदराबाद में कोयला ब्‍लॉक नीलामी के दसवें दौर की शुरुआत की। कोयला खनन नीति में सुधारों के बाद यह पहला मौका है जब कोयला ब्‍लॉकों का आवंटन दिल्‍ली से बाहर किया जा रहा है। इस दौर में 67 कोयला खदानों की नीलामी की जाएगी। श्री रेड्डी ने इस मौके पर कहा कि यह पहल कोयला क्षेत्र में पारदर्शिता और स्‍पर्धा बढाने के लिए की गई है और इससे घरेलू स्‍तर पर कोयले का उत्पादन बढने की उम्‍मीद है। इससे देश में ऊर्जा सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। उन्‍होंने कह...