June 17, 2024 1:45 PM

विदेशी निवेशकों ने 11 हजार 730 करोड़ रुपये के निवेश के साथ भारतीय शेयर बाजार में शानदार वापसी की

विदेशी निवेशकों ने 11 हजार 730 करोड़ रुपये के निवेश के साथ भारतीय शेयर बाजार में शानदार वापसी की है। विदेशी निवेशक पिछले कुछ महीनों से भारतीय बाजारों में हिस्सेदारी बेच रहे थे, लेकिन पिछले सप्ताह इस रुझान में बदलाव आया है। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मई में 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की हिस्सेदारी बेची, जो वर्ष 2024 के किसी भी महीने में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।     विदेशी निवेशकों की 14 जून तक हिस्सेदारी 3 हजार 64 करोड़ रुपये थी। विदेशी निवेशकों ने 3 जून से 7 जून के बीच 14 हजार 794 करोड़ र...