July 14, 2024 1:52 PM

यूरो कप फुटबॉल का फाइनल आज बर्लिन में स्‍पेन और इंग्‍लैण्‍ड के बीच खेला जाएगा

  यूरो कप फुटबॉल का फाइनल आज बर्लिन में स्‍पेन और इंग्‍लैण्‍ड के बीच खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार देर रात साढे 12 बजे शुरू होगा। स्‍पेन चौथी बार यह खिताब जीतकर रिकार्ड बनाने की कोशिश करेगा। वहीं इंगलैंड लगातार दूसरी बार यूरो कप का फाइनल खेलेगा।   उधर, मियामी में, कोपा अमरीका फुटबाल चैम्पियनशिप के फाइनल में कल सुबह साढे पांच बजे अर्जेंटीना और कोलम्बिया आमने सामने होंगे। अर्जेन्‍टीना लगातार तीसरी बार चैम्पियनशिप जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगा वहीं कोलम्बिया की टीम दूसरी बार कोपा...

July 11, 2024 9:29 AM

फुटबॉल: कोपा अमरीका-2024 के सेमी फाइनल में उरुग्वे को हराकर फाइनल में पहुंचा कोलम्बिया  

  फुटबॉल में आज सुबह अमरीका के उत्तरी कैरोलिना में कोपा अमरीका 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में कोलम्बिया ने उरुग्वे को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। उरुग्वे गेंद पर अच्‍छा नियंत्रण रखते हुए गोल बनाने में असफल रही। जेफरसन लेमा ने कोलम्बिया के लिए एकमात्र गोल 39वें मिनट में किया। हाफ टाइम से ठीक पहले कोलम्बिया के राइट विंगर डेनियल मुनोज को रेड कार्ड मिलने के बाद टीम को दस खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पडा। एक खिलाड़ी के जाने के बावजूद कोलम्बिया की रक्षा मजबूत रही और पूरे मैच में उरुग्वे अपनी पकड़...

July 11, 2024 9:21 AM

फुटबॉल: नीदरलैंड को हराकर यूरो कप 2024 के फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड

फुटबॉल में, इंग्लैंड यूईएफए यूरोपीय चैंपियंस-2024 (यूरो कप) के फाइनल में पहुंच गया है। इंग्लैंड ने डॉर्टमंड में दूसरे सेमीफाइनल में नीदरलैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। ओली वॉटकिंस के गोल ने इंग्लैंड को नीदरलैंड पर बढ़त बनाने में मदद की। पहले हाफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया। इससे पहले, ज़ावी सिमंस ने बॉक्स के बाहर से गोल करके नीदरलैंड को पहली बढ़त दिलाई थी। अब 15 जुलाई को फाइनल में इंग्लैंड का मुकाबला स्पेन से होगा।

July 10, 2024 10:16 AM

फुटबॉल: यूरो कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को 2-1 से हराया

जर्मनी के म्यूनिख में कल रात खेले गए यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप - यूरो कप 2024 के महत्वपूर्ण सेमीफाइनल मैच में स्पेन ने फ्रांस को 2-1 से हरा दिया। पहले हाफ की शुरुआत में ही फ्रांस ने कोलो मुआनी के गोल से मैच में बढ़त बना ली। हालांकि बाद में लामिन यमल के बॉक्स के बाहर से किए शानदार गोल से स्पेन ने मैच में वापसी कर ली। इसके बाद फ्रांसीसी खिलाड़ी जूल्स कौंडे के आत्मघाती गोल से स्पेन दो-एक से आगे हो गया। अब यूरो 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मैच नीदरलैंड्स और इंग्लैंड के बीच जर्मनी के डार्टमंड बीवीबी स्टे...

July 2, 2024 10:05 AM

यूईएफए फुटबॉल चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे पुर्तगाल और फ्रांस

पुर्तगाल और फ्रांस यूईएफए फुटबॉल चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। पुर्तगाल ने कल रात जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल में स्‍लोवेनिया को पेनल्टी शूटआउट में तीन शून्य से हराया। दोनों टीमें निर्धारित समय में बराबरी पर थी इसलिए मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से करना पड़ा। कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ ब्रूनो फर्नांडिस और बर्नार्डो सिल्वा ने गोल किए जबकि गोलकीपर डिएगो कोस्टा ने स्‍लोवेनिया के तीनों प्रयास नाकाम कर दिए। एक अन्‍य प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्र...

July 1, 2024 10:00 AM

यूरो कप फुटबॉल में स्पेन ने जॉर्जिया को और इंग्लैंड ने स्लोवाकिया को हराया

यूरो कप फुटबॉल में कल रात स्‍पेन ने जॉर्जिया को 4-1 से हरा दिया। स्पेन के रॉबिन ले नोरमंड के अपने ही गोल पोस्ट में हुए गोल ने जॉर्जिया को आश्‍चर्यजनक बढ़त दिला दी, लेकिन खेल के 39वें मिनट में रॉडरी ने गोल कर खेल को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद दूसरे हाफ में फाबियान लुईस, मीको विलियम्स और दानी विलियम्स ने गोल कर स्पेन को 4-1 से जीत दिला दी। क्वार्टर फाइनल में स्पेन का मुकाबला जर्मनी से होगा। एक अन्‍य प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने स्लोवाकिया को 2-1 से पराजित किया। इंग्लैंड के जूड बैलह...

June 25, 2024 9:36 AM

यूरोपियन फुटबॉल चैम्पियनशिप में ग्रुप-बी से स्पेन और इटली की टीमें नॉकआउट दौर में पहुंचीं

यूरोपियन फुटबॉल चैम्पियनशिप में ग्रुप-बी से स्पेन और इटली की टीमें अपने-अपने मैच जीतकर नॉकआउट दौर में पहुंच गई हैं। जर्मनी के डसेलडोर्फ में हुए मुकाबले में स्पेन ने अल्बानिया को एक-शून्य से हराकर तीसरी बार जीत हासिल की। वहीं, इटली ने क्रोएशिया के साथ एक-एक से मैच बराबर कर लिया। लेकिन, गोल के बेहतर अंतर के कारण इटली की टीम नॉकआउट दौर में प्रवेश करने में सफल रही।   आज शाम ग्रुप-डी में फ्रांस का मुकाबला पोलैंड से और नीदरलैंड्स का ऑस्ट्रिया से होगा। वहीं, ग्रुप-सी में डेनमार्क की टीम सर्बिया से भिड़...

June 24, 2024 9:32 AM

यूरो कप-2024: जर्मनी और स्विट्जरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा

यूरो कप-2024 में जर्मनी और स्विट्जरलैंड के बीच फ्रैंकफर्ट में ग्रुप ए के एक मैच में रोमांचक मुकाबला हुआ। निकोलस फुल्क्रूग ने अंतिम समय में एक गोल करके जर्मनी को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। फुल्क्रूग के इस गोल के कारण जर्मनी की टीम ग्रुप ए में शीर्ष पर पहुंच गई। जबकि, स्विट्जरलैंड की टीम रनर-अप रही।     दोनों टीमों ने अच्छा प्रर्दशन किया, लेकिन फुल्क्रूग के अंतिम समय में किये गए गोल ने जर्मनी को ग्रुप ए में शीर्ष पर ला दिया। स्विट्जरलैंड ने अच्‍छे प्रदर्शन की बदौलत अगले दौर में भी अपना स्‍थान सुरक्...

June 15, 2024 11:47 AM

यूरो कप फुटबॉल चैंपियनशिप: आज ग्रुप-ए में हंगरी और स्विट्जरलैंड तथा ग्रुप-बी में स्पेन और क्रोएशिया होंगे आमने-सामने

यूरो कप फुटबॉल चैंपियनशिप में आज शाम ग्रुप-ए में हंगरी और स्विट्जरलैंड तथा ग्रुप-बी में स्पेन और क्रोएशिया आमने-सामने होंगे। ग्रुप-बी में ही इटली का मुकाबला अल्बानिया से होगा। इससे पहले, म्यूनिख में कल रात जर्मनी ने उद्घाटन मैच में स्कॉटलैंड को 5-1 से पराजित किया। यूरोपीय चैंपियनशिप के पहले मैच में यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप में 24 देश भाग ले रहे हैं। इन्‍हें छह समूहों में रखा गया है।

June 15, 2024 7:33 AM

यूरो कप फुटबॉल के उद्घाटन मैच में जर्मनी ने स्कॉटलैंड को 5-1 से हराया

जर्मनी के म्यूनिख में, यूरो कप फुटबॉल के उद्घाटन मैच में कल जर्मनी ने स्कॉटलैंड को 5-1 से हरा दिया। यह यूरोपीय चैंपियनशिप के उद्घाटन मैच में, अब तक की सबसे बड़ी जीत है।     प्रतियोगिता में आज ग्रुप-ए में हंगरी का मुकाबला स्विट्जरलैंड से होगा और ग्रुप-बी में स्पेन का मैच क्रोएशिया से होगा। यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप में 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं।