July 8, 2024 11:20 AM

उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24 घंटे में मुआवजा देने का निर्देश दिया

उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश तथा विभिन्न जलाशयों और बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को 24 घंटे के अंदर बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने का निर्देश दिया है।   

July 4, 2024 9:03 AM

असम में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हुई, पिछले 24 घंटों में ही आठ लोगों की मौत

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के 29 जिलों में 16 लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। पिछले 24 घंटों में बाढ़ के कारण आठ लोग मारे गए और तीन अन्य लापता हैं। राज्य में बाढ़ के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। 105 राजस्व मंडलों के कुल 2800 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इससे 39 हज़ार 400 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। मुख्‍यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने वीडियो क्राफेंस के माध्‍यम से जिला आयुक्‍तों के साथ बाढ़ की स्थिति के साथ समीक्षा और उन्हें राहत और ब...

July 2, 2024 2:06 PM

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 19 जिलों में 6 लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में

  असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। राज्‍य के 19 जिलों में छह लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान तिनसुकिया और धेमाजी जिले में दो और व्यक्तियों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्या 36 हो गई है। गोलाघाट में एक अन्य व्यक्ति के लापता होने की सूचना है। बाढ़ से 64 मंडलों के कुल एक हजार दो सौ 75 गांव प्रभावित हुए हैं।  राज्य भर में 14 हजार 700 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें नष्ट हो गई हैं। 

June 26, 2024 2:10 PM

अमरीका के उत्तर मध्य भाग में आई बाढ़ से दो लोगों की हुई मौत 

अमरीका के उत्तर मध्य भाग में आई बाढ़ से दो लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। पिछले सप्ताह से हो रही तेज बारिश के कारण पूर्वी नेब्रास्का, दक्षिणी डकोटा, आयोवा और मिनेसोटा क्षेत्र के कई हिस्सों में बाढ़ के कारण जल-जमाव हो गया है।    बाढ़ के कारण क्षेत्र की कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस सप्ताह के अंत तक बाढ़ की स्थिति बनी रहने की आशंका है। अमरीकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने बताया कि इन क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है तथा बचाव कार्य जारी है।