July 5, 2024 7:40 AM

असम: लगातार बारिश से और बढ़ी बाढ़ की समस्या,  21 लाख से अधिक लोग प्रभावित 

  असम में लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति और भी खराब हो गई है। 29 जिलों में 21 लाख से अधिक लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने बाढ़ प्रभावित मोरीगांव जिले का दौरा किया और लोगों से बातचीत की। राज्यपाल ने मौजूदा स्थिति का भी जायजा लिया और जिला प्रशासन को प्रभावित लोगों की आवश्यकतायें पूरा करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी स्थिति का जायजा लेने के लिए माजुली, धेमाजी और लखीमपुर का दौरा किया।     

July 3, 2024 9:54 AM

असम: 28 जिलों के 11 लाख से अधिक लोग कर रहे हैं बाढ़ का सामना, 24 घंटों के दौरान तीन लोगों की हुई मृत्‍यु, मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हुई

असम में बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई है। 28 जिलों के 11 लाख से अधिक लोग बाढ़ का सामना कर रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान तिनसुकिया और धेमाजी में और तीन लोगों की मृत्‍यु हो गई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। वहीं, बिश्‍वनाथ में एक व्यक्ति के  लापता होने की खबर है। बाढ़ के कारण 84 राजस्‍व क्षेत्र के कुल 2 हजार 208 गांव प्रभावित हुए हैं। पूरे राज्‍य में 42 हजार हेक्टेयर भूमि पर फसलों को नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सभी संबंधित मंत्रियों और विधायकों को बाढ़ प...

June 30, 2024 2:17 PM

किर्गिस्तान के दक्षिणी भाग में तेज बारिश के बाद बाढ़ के मलबे में पांच लोगों की मृत्यु 

  किर्गिस्तान के दक्षिणी भाग में तेज बारिश के बाद बाढ़ के मलबे में पांच लोगों की मृत्यु हो गई। किर्गिस्तान के आपात स्थिति मंत्रालय ने बताया है कि शुक्रवार को ओश ओब्लास्ट के नूकट क्षेत्र में तेज बारिश के कारण मलबा बहाव से भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ के मलबे में सात लोग बह गए। अब तक पांच शव बरामद किए गए हैं।      मंत्रालय ने बताया कि शेष दो लोगों की तलाश के प्रयास जारी हैं। यह भी बताया गया कि अबशीर-अता क्षेत्र में तेज बारिश के कारण सड़क टूटने से 1 हजार 300 लोग फंसे हुए हैं। बाढ़ के कारण निकट इलाके मे...

June 24, 2024 9:20 AM

गृहमंत्री अमित शाह ने बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्‍चस्‍तरीय बैठक की अध्‍यक्षता की

गृहमंत्री अमित शाह ने मौसम विभाग और केन्‍द्रीय जल आयोग को बेहतर बाढ़ प्रबंधन के लिए नदियों के जलस्तर की पूर्वानुमान प्रणाली को उन्नत बनाने का निर्देश दिया। श्री शाह ने बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए नई दिल्‍ली में एक उच्‍चस्‍तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्‍होंने देश में बाढ़ के खतरों को कम करने के लिए एक व्यापक और दूरगामी नीति का कार्यान्वयन करने संबंधी दीर्घकालिक उपायों की समीक्षा भी की। श्री शाह ने निर्देश दिया कि मौसम विभाग द्वारा जारी बिजली चमकने के पूर्वानुमानों को आम लोगों...