September 13, 2024 7:35 PM
बाढ़-प्रभावित जिलों में नुकसान की समीक्षा के लिए गुजरात रवाना हुआ केंद्र-सरकार का सात-सदस्यीय दल
केंद्र सरकार का एक सात-सदस्यीय दल गुजरात के बाढ़-प्रभावित जिलों में बाढ़ से हुए नुकसान की समीक्षा के लिए गया हुआ है। आज जामनगर पहुंचने के बाद दल ने अधिकारियों से मुलाकात की और राहत के उपायों तथा फसलों के नुकसान की जानकारी प्राप्त की। इससे पहले, दल ने वडोदरा, खेडा, आणंद और सुरेन्द्र नगर जिलों के अधिकारियों तथा जन प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कीं। वडोदरा में हुई बैठक में दल के अधिकारियों ने शहर और आसपास हुए नुकसान की समीक्षा की। बाद में अंतर मंत्रालयी दल ने अजवा सरोवर और विश्वामित्री नदी ...