August 6, 2024 1:02 PM

दिल्ली: जौनपुर में चार टेंट गोदामों में लगी भीषण आग, चार विंटेज कारें जलीं

दिल्ली के जौनपुर में चार टेंट गोदामों में भीषण आग लगने से चार विंटेज कारें जल गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार आग आधी रात करीब 1 बजकर 56 मिनट पर लगी और सुबह 7 बजकर 30 मिनट तक जारी रही। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

August 4, 2024 1:43 PM

विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर एक एक्सप्रेस रेलगाड़ी में लगी आग, दुर्घटना में कोई हताहत नहीं

  विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर आज सुबह कोरबा-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस रेलगाड़ी में आग लग गई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब रेलगाड़ी प्लेटफार्म पर रुकी हुई थी। आग लगते ही अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यात्रियों को तत्काल रेलगाड़ी से बाहर निकाला। दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

July 8, 2024 11:10 AM

उरुग्वे में एक नर्सिंग होम में लगी आग, आठ महिलाओं सहित 10 लोगों की मौत

उरुग्वे में कल शाम एक नर्सिंग होम में लगी आग में 10 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में आठ महिलाएं हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पिछले सप्ताह उरुग्वे भीषण शीतलहर की चपेट में रहा। कई बार सुबह का तापमान शून्य से भी नीचे रिकॉर्ड किया गया।

June 25, 2024 1:47 PM

दिल्ली के प्रेम नगर में एक घर में आग लगने से चार लोगों की मौत

दिल्ली के प्रेम नगर में आज एक घर में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार आग सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर लगी। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 

June 13, 2024 1:08 PM

कुवैत आग दुर्घटना के कारणों की शुरू हुई जांच, केरल से संबंधित दुर्घटना पीड़ितों के लिए जारी किए गे हेल्पलाइन नंबर  

  कुवैत में हुई आग दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। कुवैत के दक्षिणी मनगाफ क्षेत्र में स्थित भवन में आग लगी थी जिसमें 49 लोगों की मृत्यु हो गई और कई अन्‍य घायल हुए थे। इमारत में विदेशी कामगार रह रहे थे। कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्लाह अल यहिया और स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर अहमद अल अवाजी ने अल अदान अस्पताल में जाकर दुर्घटना में घायलों से हालचाल पूछा।    एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि सरकार की यह वचनबद्धता है कि वह घायलों को अधिकतम स्वास्थ्य संबंधी सेवा उपलब्‍ध कराये। उन्‍हो...

June 13, 2024 8:24 AM

कुवैत: श्रमिक आवास में आग लगने से लगभग 40 भारतीय नागरिकों की मौत और 50 से अधिक घायल 

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कुवैत के मंगफ इलाके में श्रमिक आवास में आग लगने से लगभग 40 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हो गए। मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय दूतावास कुवैत के अधिकारियों और इनकी नियोक्ता कंपनी से घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ले रहा है। मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि घायलों को पांच सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार ज्यादातर मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है। कुवैत में भारत के राजदूत, आदर्श स्वाइका ने इस हादसे के तुरंत बाद भारतीय...

June 13, 2024 8:00 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत में आग दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत शहर में आग दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया श्री मोदी ने कहा कि उनकी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि कुवैत में भारतीय दूतावास स्थिति पर नजर रख रहा है और प्रभावितों की सहायता के लिए अधिकारियों के साथ काम कर रहा है।