July 29, 2024 8:56 PM

भारतीय रिज़र्व बैंक ने वर्ष 2023-24 के लिए मुद्रा और वित्त पर एक रिपोर्ट जारी की

  भारतीय रिज़र्व बैंक ने कहा है कि डिजिटलीकरण वित्तीय स्थिरता के लिए आवश्‍यक अधिक महत्‍वपूर्ण और परस्पर संबंधित वित्तीय प्रणाली तैयार कर सकता है। बैंक ने आज वर्ष 2023-24 के लिए मुद्रा और वित्त पर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में केंद्रीय बैंक ने कहा कि उपभोक्ताओं और वित्तीय मध्यस्थों के व्यवहार में डिजिटलीकरण परिवर्तनों का मौद्रिक नीति पर प्रभाव पड़ सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि डिजिटलीकरण मुद्रास्फीति और आउटपुट गतिशीलता और मौद्रिक नीति संचरण को विभिन्न तरीकों से प्रभावित कर सकता...

June 21, 2024 7:54 PM

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आगामी आम बजट से पहले किसान संगठनों के प्रतिनिधियों और कृषि अर्थशास्त्रियों के साथ परामर्श किया

  वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आगामी आम बजट से पहले आज नई दिल्ली में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों और कृषि अर्थशास्त्रियों के साथ परामर्श किया। उन्होंने आगामी आम बजट से पहले सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की। बैठक में वित्त राज्य मंत्री, पंकज चौधरी, वित्त सचिव टी.वी. सोमनाथन, मुख्य आर्थिक सलाहकार, वी. अनंत नागेश्वरन, आर्थिक कार्य विभाग के सचिव और कृषि मंत्रालय तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।