August 6, 2024 11:45 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और फिजी के प्रधानमंत्री सितिवेनी राबुका ने औपचारिक दस्तावेज हस्तांतरण की अध्यक्षता की

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और फिजी के प्रधानमंत्री सितिवेनी राबुका ने फिजी में सुपर स्पेशलिटी हृदय रोग अस्पताल तथा सुवा में भारतीय उच्चायोग कार्यालय और सांस्कृतिक केंद्र परियोजना के दस्‍तावेज औपचारिक रूप से सौंपे जाने के आयोजन की अध्यक्षता की। यह दस्‍तावेज फिजी में भारतीय उच्चायुक्त पी.एस कार्तिकेयन को सौंपे गए।     

August 6, 2024 11:47 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने फिजी की राजधानी सुवा में भारतवंशियों और भारत मित्रों को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने फिजी की राजधानी सुवा में भारतवंशियों और भारत मित्रों के स्वागत समारोह की अध्यक्षता की। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि फिजी में उन्‍हें घर जैसा महसूस हो रहा है। राष्ट्रपति मुर्मु ने भारतीय मूल के लोगों द्वारा अपनी संस्कृति और पारंपरिक मूल्य अक्षुण्ण रखे जाने पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की। उन्होंने कहा कि यह जानकर उन्‍हें अत्‍यंत प्रसन्‍नता है कि फिजी में गिरमिट दिवस सामूहिक अवकाश का दिन है और हिन्‍दी फिजी की आधिकारिक भाषा है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि फिजी म...

August 6, 2024 11:50 AM

फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियामे मैवलीली काटोनिवेरे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का सुवा स्टेट हाउस में किया स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज सुवा स्टेट हाउस में फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियामे मैवलीली काटोनिवेरे ने गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यात्रा के दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत-फिजी संबंधों को और मजबूत करने पर सार्थक चर्चा हुई। राष्ट्रपति ने कहा कि स्टेट हाउस में उन्होंने राज्य प्रमुखों के आवासों के सौरीकरण की परियोजना के विकास की भी समीक्षा की। यह परियोजना भारत के सहयोग से चलाई जा रही है, जिसका उद्घाटन पिछले वर्ष फरवरी में किया गया था।   ...

August 6, 2024 12:12 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया गया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु फिजी की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। उन्‍हें फिजी के राष्ट्रपति द्वारा फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति मुर्मु ने फि‍जी की संसद को संबोधित करते हुए दोनों देशों के बीच जारी 75 वर्षों के राजनयिक सहयोग को याद किया।

August 6, 2024 12:23 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने फिजी की संसद को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु फिजी की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने आज सुबह फिजी की संसद को संबोधित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज फिजी के राष्‍ट्रपति रातू विलियामे मैवलीली काटोनिवेरे और प्रधानमंत्री सितिवेनी राबुका के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी। वे प्रवासी भारतीयों के साथ स्‍वागत समारोह में भी भाग लेंगी। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करना है।     राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल रात फिजी की राजधानी सुवा पहुंचीं। वहां उनकी अगवानी फिजी के प्रधानमंत्री सि...