August 15, 2024 10:36 AM

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली का करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली का शुभारंभ करेंगे। कृषि और किसान कल्याण विभाग की यह डिजिटल पहल समय पर और सटीक कीट प्रबंधन सलाह देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग करती है। कृषि मंत्रालय ने खेती के नायकों को सम्मानित करने के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में एक हजार से अधिक किसानों को आमंत्रित किया है। श्री चौहान विशेष आमंत्रित अतिथियों से संवाद करेंगे...

August 13, 2024 8:55 AM

पंजाब के किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फसलों की 109 उन्नत किस्में जारी करने का स्वागत किया

  पंजाब के किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फसलों की उच्च उपज देने वाली, जलवायु के अनुकूल और बायो फोर्टिफाइड 109 किस्में जारी करने का स्वागत किया है। 

July 10, 2024 5:47 PM

उत्तर प्रदेश सरकार बाढ़ग्रस्‍त क्षेत्रों में कटाव के कारण अपनी कृषि भूमि खोने वाले किसानों को पट्टे पर भूमि देगी

उत्तर प्रदेश सरकार बाढ़ग्रस्‍त क्षेत्रों में कटाव के कारण अपनी कृषि भूमि खोने वाले किसानों को पट्टे पर भूमि देगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बाढ़ प्रभावित पीलीभीत और लखीमपुर खीरी जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया तथा बचाव और राहत अभियान की समीक्षा की। श्री योगी ने कहा कि नदियां उथली हो गयी है और अब समय आ गया है कि नदियों के प्रवाह को सुधारने के उपाय किये जायें। उन्होंने दोनों जिलों में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री और पीलीभीत से सांसद जितिन प्रसाद भी उनके साथ थे। हमारे संवाददाता ...