June 29, 2024 11:39 AM

तमिलनाडु: विरुधुनगर जिले के सत्तूर में पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, चार लोगों की मौत 

तमिलनाडु में विरुधुनगर जिले के सत्तूर में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई। इस पटाखा फैक्ट्री में 50 मजदूर काम में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि पटाखे तैयार करते समय केमिकल मिलाने के दौरान यह हादसा हुआ। धमाके के बाद फैक्ट्री के कुल 15 कमरों में से तीन कमरे पूरी तरह ध्वस्त हो गए। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि मलबे के अंदर मजदूर थे या नहीं। आग के पूरी तरह से बुझने के बाद बचाव कार्य फिर से शुरू किया जाएगा।

June 23, 2024 2:01 PM

मणिपुर: जैविक फार्म हाउस में हुआ जबरदस्त विस्फोट,  किसी के हताहत होने की खबर नहीं

मणिपुर के जिरिबाम जिले में बोरोबेकरा उप-मंडल के अंतर्गत गोवाखल स्थित जैविक फार्म हाउस में आज एक जबरदस्त विस्फोट हुआ। पुलिस ने बताया है कि यह घटना आज तड़के करीब तीन बजे हुई और विस्फोट से फार्म हाउस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।    हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, क्योंकि इस वर्ष मई के पहले सप्ताह में जिरिबाम जिले में जातीय हिंसा भड़कने के बाद फॉमहाउस में कोई नहीं रह रहा था। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया है और अपराधियों को पकड़ने की जांच शुरू कर दी है।