July 24, 2024 10:50 AM

दक्षिणी इथियोपिया में मिट्टी धंसने की दो घटनाओं में मृतकों की संख्‍या बढ़कर 229 हो गई

  दक्षिणी इथियोपिया में मिट्टी धंसने की दो घटनाओं में मृतकों की संख्‍या बढकर 229 हो गई है। इस आपदा में लापता लोगों की तलाश जारी रहने के कारण मृतकों की संख्‍या बढने की आशंका है। मूसलाधार बारिश के बाद रविवार रात को दक्षिणी इथियोपिया के गेजे गोफा जिले में मिट्टी धंसने  से लोग मलबे में दब गये। सोमवार की सुबह जब लोग मदद के लिए आये तो ऐसी ही एक अन्‍य घटना में वे भी दब गये। अधिकारियों ने बताया कि पीडितों में एक सौ 48 पुरूष और 81 महिलाएं हैं। प्रधानमंत्री अबी अहमद ने इस त्रासदी में मरने वालों के प्रति ग...

July 23, 2024 6:08 PM

इथियोपिया में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 155 हुई

इथियोपिया में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या आज 155 हो गई है। सरकारी मीडिया ने बताया कि घातक भूस्खलन कल सुबह दक्षिणी गेज गोफा जिले में हुआ। एक स्थानीय अधिकारी ने कहा कि जिले में महिलाओं और बच्चों सहित 55 से अधिक शव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बचाव जारी रहने के बावजूद मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है।