September 21, 2024 9:05 PM

देश में पांच जून से 17 सितंबर तक 75 करोड़ पौधे रोपे जा चुके हैं- केन्‍द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन सचिव लीना नन्‍दन

      केन्‍द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन सचिव लीना नन्‍दन ने आज कहा कि अंतरराष्‍ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के अनुसार मिशन लाइफ- पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली से वर्ष 2030 तक प्रति वर्ष दो अरब टन ग्‍लोबल कार्बन गैस के उत्‍सर्जन में कटौती हो सकती है।     उन्‍होंने संयुक्‍त राष्‍ट्र मुख्‍यालय में एक सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन लाइफ- दैनिक व्‍यवहार में बदलाव करके पर्यावरण के अनुकूल आदतें और सतत जीवन शैली अपनाने को प्रोत्‍साहित करता है।      श्रीमती नन्‍दन ने कहा कि बच्‍चें और युवा म...

September 21, 2024 5:15 PM

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने वन्‍यजीव आवास एकीकृत विकास योजना का लक्ष्‍य हासिल कर लिया है

      पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने वन्‍यजीव आवास एकीकृत विकास योजना का लक्ष्‍य हासिल कर लिया है। केंद्रीय मंत्रीमंडल ने हाल ही में दो हजार छह सौ करोड़ रुपये से अधिक के परिव्‍यय के साथ वन्‍यजीव आवास विकास योजना को जारी रखने की मंजूरी दी थी। इस योजना में प्रोजेक्‍ट टाइगर, प्रोजेक्‍ट एलीफेंट और वन्‍यजीव आवास विकास को शामिल किया गया है। मंत्रालय ने कहा है कि इस योजना से प्रत्‍यक्ष रूप से पचास लाख रोजगार दिवस का सृजन होगा।     इस योजना से कुल 55 बाघ अभयारण्य, 33 हाथी अभयारण्य और स...

July 8, 2024 10:30 PM

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पर्यावरण की देखभाल और वनस्पति के पोषण की आवश्यकता पर जोर दिया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने छावनी क्षेत्रों के अंदर पर्यावरण की देखभाल और वनस्पति के पोषण की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने सुझाव दिया कि समाज के व्यापक लाभ के लिए रक्षा संपदा भूमि पर हर्बल वृक्षारोपण और बागवानी को बढ़ावा देकर इसे हासिल किया जा सकता है। नई दिल्ली में भारतीय रक्षा संपदा सेवा के वर्ष 2023 बैच के अधिकारी प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत में श्री धनखड़ ने रक्षा भूमि के प्रबंधन के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छावनी क्षेत्र स्वच्छता, हरियाली और नागरिक सुव...