July 26, 2024 9:26 AM

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टेस्ट मैच आज से होगा शुरू 

    क्रिकेट में, मेजबान इंग्लैंड आज से शुरू हो रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज से भिड़़ेगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। श्रृंखला में इंग्लैंड 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है।

July 13, 2024 12:28 PM

यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट: बर्लिन में स्पेन और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा खिताबी मुकाबला 

     यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला देर रात 12.30 बजे बर्लिन में स्पेन और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। स्‍पेन इस चैंपियनशिप को रिकॉर्ड चौथी बार जीतने का प्रयास करेगा, वहीं इंग्लैंड लगातार दूसरी बार यूरो कप के फाइनल में खेलेगा। अंतिम चार के मुकाबलों में स्पेन ने फ्रांस को 2-1 से और इंग्‍लैंड ने भी नीदरलैंड को 2-1 से शिकस्‍त दी थी।    वहीं दूसरी तरफ, कोपा अमरीका फुटबॉल चैंपियनशिप का फाइनल मैच अर्जेंटीना और कोलंबिया के बीच होगा। यह मुकाबला सोमवार की सुबह 5.30 बजे से खेला जाएगा। सेम...

July 12, 2024 11:22 AM

इंग्लैंड के कप्तान और ऑलराउंडर बेन स्‍टोक्‍स ने टेस्‍ट क्रिकेट में 200 विकेट लेकर विशिष्ट उपलब्धि हासिल की

इंग्लैंड के कप्तान और ऑलराउंडर बेन स्‍टोक्‍स ने टेस्‍ट क्रिकेट में 200 विकेट लेकर विशिष्ट उपलब्धि हासिल की है। वे क्रिकेट के इतिहास में 200 विकेट और छह हजार रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। स्‍टोक्‍स ने कल लॉर्ड्स में वेस्टइंडीज के पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में किर्क मैकेंजी का विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले इस अद्भुत रिकॉर्ड को बनाने वाले अन्य दो खिलाडी सर गारफील्ड सोबर्स और जैक्स हेनरी कैलिस हैं।

July 11, 2024 9:21 AM

फुटबॉल: नीदरलैंड को हराकर यूरो कप 2024 के फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड

फुटबॉल में, इंग्लैंड यूईएफए यूरोपीय चैंपियंस-2024 (यूरो कप) के फाइनल में पहुंच गया है। इंग्लैंड ने डॉर्टमंड में दूसरे सेमीफाइनल में नीदरलैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। ओली वॉटकिंस के गोल ने इंग्लैंड को नीदरलैंड पर बढ़त बनाने में मदद की। पहले हाफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया। इससे पहले, ज़ावी सिमंस ने बॉक्स के बाहर से गोल करके नीदरलैंड को पहली बढ़त दिलाई थी। अब 15 जुलाई को फाइनल में इंग्लैंड का मुकाबला स्पेन से होगा।

June 27, 2024 1:39 PM

टी-20 क्रिकेट विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में आज शाम भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में आज भारत का मुकाबला मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड से होगा। यह मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। भारत इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा है। विश्वकप का फाइनल मुकाबला शनिवार को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा।   वहीं, आज सुबह खेले गए पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया। अब शनिवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका का सामना आज होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विज...

June 14, 2024 8:52 AM

टी-20 क्रिकेट विश्व कप में इंग्लैंड ने ओमान को आठ विकेट से हराया

आई.सी.सी. टी-20 क्रिकेट विश्व कप में इंग्लैंड ने ओमान को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्‍लैंड ने सुपर 8 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है।