August 8, 2024 1:53 PM

बेरोजगारी दर 6 प्रतिशत से घटकर अब 3.2 प्रतिशत रह गई है: श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया

श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि सरकार रोजगार सृजन के लिए 15 योजनाएं चला रही है। इसके परिणामस्वरूप, बेरोजगारी दर छह प्रतिशत से घटकर अब 3.2 प्रतिशत रह गई है। श्री मांडविया ने कहा कि 2016 में योजना शुरू होने के बाद से प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना के तहत एक करोड़ 21 लाख लोगों को रोजगार मिला है। उन्‍होंने कहा कि मुद्रा योजना के तहत 18 करोड़ 29 लाख रुपये के ऋण स्वीकृत किये गए और 49 करोड़ लोगों को मदद मिली है। 

July 29, 2024 3:01 PM

देश में नौकरियों की नहीं कोई कमी, बेरोजगारी दर घटकर हुई 3.2 प्रतिशत : डॉ. मनसुख मांडविया

  श्रम और रोजगार मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने कहा है कि देश में नौकरियों की कोई कमी नहीं है और वर्तमान सरकार के नीतिगत हस्तक्षेप के कारण देश में बेरोजगारी दर कम होकर 3.2 प्रतिशत हो गयी है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्‍होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में बेरोजगारी दर 3 प्रतिशत से नीचे आ जाएगी। आम बजट की सराहना करते हुए डॉ मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री के पैकेज से पांच साल की अवधि में चार करोड़ से अधिक युवाओं को रोजगार और कौशल के अवसर प्रदान होंगे। उ...

July 12, 2024 10:32 AM

भारतीय जनता पार्टी ने कहा- दस वर्ष के दौरान देश में 12 करोड़ 50 लाख रोजगार के अवसर सृजित हुए

  भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि 2014 से 2023 के दस वर्ष के दौरान देश में 12 करोड़ 50 लाख रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। इस कारण दुनिया में सर्वाधिक रोजगार सृजित करने वाले शीर्ष देशों में सम्मिलित हो गया है। नई दिल्‍ली में पार्टी प्रवक्ता ने एक संवाददाता सम्‍मेलन में यह जानकारी दी।    उन्‍होंने कहा कि 2004 से 2014 के बीच यू.पी.ए. सरकार के शासन में केवल 2 करोड़ 90 लाख रोजगार के अवसर सृजित हुए थे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में देश में राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ एक स्थिर सरकार है।     ...